फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में फोटोग्राफी प्रदर्शनी: अमर उजाला की ओर से लगी प्रदर्शनी का समापन, चित्रों को देखने उमड़ी छात्रों की भीड़

Sat, 04 Dec 2021 01:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
बीएचयू में लगी फोटो प्रदर्शनी को देखने पहुंचे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू दृश्य कला संकाय में अमर उजाला की ओर से लगाई गई दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को अहिवासी कला वीथिका में छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां न केवल बीएचयू कैंपस बल्कि आर्य महिला पीजी कॉलेज सहित अन्य कालेजों से भी विद्यार्थी चित्रों को देखने पहुंचे और फोटोग्राफी से जुड़ी जानकारियां भी छायाकारों से हासिल की।
विज्ञापन

2 of 6
दृश्य कला संकाय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उत्तमा दीक्षित के संयोजन में लगी प्रदर्शनी में काशी की कला, संस्कृति, त्योहार घाटों की सुंदरता, देव दीपावली और समय-समय पर लगने वाले मेलों पर आकर्षक चित्रों को दर्शाया गया। इसके अलावा छायाकारों ने अपने चित्रों के माध्यम से वन्यजीवों के संरक्षण का भी संदेश दिया। इसमें चिड़ियाघर में रहने वाले जीवों, जंगल में टहलते-घूमते जीवों के चित्र लगाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भी चित्रों को देखने पहुंचे। फोटोग्राफी प्रदर्शनी में बहुत से ऐसे प्रतिभागी रहे, जिन्होंने पहली बार इस तरह की किसी प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था।

4 of 6
प्रदर्शनी में में 100 से अधिक छायाकारों ने करीब 200 से ज्यादा चित्र लगाए । छायाकारों ने फोटो के माध्यम से वन्य जीवों के संरक्षण का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

5 of 6
समापन समारोह में प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कला वीथिका में प्रदर्शनी के समापन समारोह में प्रदर्शनी में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह भी बढ़ाया गया। दृश्य कला संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
photo - फोटो : अमर उजाला
इसमें प्रतिभागियों को कला की बारीकियों को जानने का भी मौका मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें