आपके शहर में आधार कार्ड बनाने वाले सहज जन सेवा केंद्र जल्द ही बंद कर दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आधार कार्ड बनवाना पहले से अब और आसान होने जा रहा है। आधार कार्ड बनवाने के लिए अब आपको इधर उधर नहीं भटकना होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
AADHAR
आधार कार्ड अब सरकारी दफ्तरों में बनेगा यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीए) ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि कि जल्द से जल्द बाजारों में चलने वाले सहज जन सेवा केंद्रों से आधार बनाने का काम बंद करें और इसे सरकारी दफ्तरों में शुरू कराएं।
विज्ञापन
3 of 6
aadhar
बैंक परिसर में इसे खोलने पर ज्यादा जोर दिया गया है। लोगों की सुविधा को देखते हुए ऐसा किया गया है। ऐसे सरकारी दफ्तर जहां ज्यादा से ज्यादा लोगों का जाना होता है वहां ये केंद्र खोले जाएंगे।
4 of 6
AADHAR
दरअसल कुछ सहज जन सेवा केंद्रों की शिकायतें मिली थीं कि वह बिना मानकों को पूरा किए बगैर आधार कार्ड बनवा दे रहे हैं। यूएआईडी ने कुछ केंद्रों को बंद करा दिया था। साथ ही सभी के लिए 50- 50 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
aadhar
सुरक्षा और लोगों की सुविधा के लिहाज से अब वाराणसी के विभिन्न इलाकों में चलने वाले केंद्रों को बंद कर इसे सरकारी दफ्तरों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है।
कलेक्ट्रेट में इसे शुरू भी कर दिया गया है। नगर निगम, मंडलीय एवं जिला अस्पताल, प्रमुख बैंक आदि कार्यालयों समेत 19 स्थानों पर स्थान चिह्नित कर इसी महीने से ये व्यवस्था शुरू करनी है।