फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की वादाखिलाफी से शिक्षामित्रों में रोष, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला

दस हजार रुपये मानदेय देने के यूपी कैबिनेट के फैसले से नाराज शिक्षामित्र गुरुवार को फिर सड़क पर उतर गए। पुरुष शिक्षमित्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। पूर्वांचल के कई जिलों में पुरुष शिक्षमित्रों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। कई जगहों पर बीएसए कार्यलय को बंद करा दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 6
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में सुबह दस बजे बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर ताला जड़ दिया गया।  इस दौरान शिक्षामित्रों और पुलिसकर्मियों के साथ हल्की नोंकझोक भी हुई। पुरुष शिक्षामित्रों ने अर्ध नग्न होकर नगर में जुलूस निकाला और सरकार के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया।  

 
विज्ञापन

3 of 6
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुरः संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय कार्यकारिणी के आहवान पर शिक्षामित्रों ने गुरुवार को विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश और केंद्र सरकार की आलोचना की। इसके बाद धरना स्थल से जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान दौरान लंका के पास वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। 

 

4 of 6
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में शिक्षामित्रों ने गुरुवार को अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की वादाखिलाफी पर रोष जताया। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार द्वारा दस हजार मानदेय देने और मूल स्कूलों पर वापसी का विरोध किया। कहा कि सरकार समान कार्य का समान वेतन निर्धारित करे।  


 
विज्ञापन

5 of 6
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला

समायोजन रद्द होने के बाद से ही आंदोलन की राह पकड़ चुके शिक्षामित्र गुरुवार को उग्र हो उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shiksha Mitra - फोटो : अमर उजाला

समायोजन रद्द होने के बाद से ही आंदोलन की राह पकड़ चुके शिक्षामित्र गुरुवार को उग्र हो उठे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें