महाप्रबंधक अंजलि गोयल का अभिवादन स्वीकार करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने लिया पनीर लबाबदार, दाल मखानी व तवे की रोटी का जायका
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के खानपान का विशेष इंतजाम रहा। बरेका गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति की मांग के अनुरूप भोजन रहा। रात के भोजन में उन्होंने पनीर लबाबदार, मिक्स वेज हांडी की सब्जी, दाल मखानी, तवा रोटी, तीन तरह के अचार, चटनी, सलाद का जायका लिया।
बरेका गेस्ट हाउस कर्मचारियों के अनुसार राष्ट्रपति ने हल्का भोजन किया। महामहिम के इच्छानुसार कम मसालेदार भोजन तैयार किया गया था। राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने भोजन, बोतलबंद पानी व अन्य सामान की जांच पड़ताल की।