राजेंद्र नगर, पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को हार्ट अटैक के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। इसके बाद यात्री की पहचान के लिए जब उसका बैग खोला गया तो उसमें इतना कैश मिला कि रेल पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। आनन-फानन सूचना उच्चधिकारियों को दी गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
राजधानी एक्सप्रेस में अचेत यात्री के बैग से मिले 50 लाख रुपये
- फोटो : अमर उजाला
पटना राजधानी के कोच के सीट संख्या 23 पर यात्रा कर रहे नई दिल्ली के सराय रोहिल्ला करोलबाग निवासी राजीव शर्मा (65) की तबीयत बक्सर के आस पास खराब होने लगी थी। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ़ स्कोर्टिंग टीम ने प्राथमिक उपचार किया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन रात दस बजे चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी ने उसे पूर्व मध्य रेलवे लोको अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 5
Heart attack
यात्री की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उसके बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें 50 लाख रुपये नकद मिले। बैग में मिले कागजात के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया गया।
4 of 5
cash
- फोटो : amar ujala
आरपीएफ़ निरीक्षक बीएन मिश्र और जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि नकदी सुरक्षित रख दी गई है। बताया जा रहा है कि पटना में राजीव शर्मा की कहीं जमीन थी। बेटी की शादी के लिए इन्होने जमींन बेची थी, उसी का यह पैसा है।
जीआरपी ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी है। इसके आधार पर आयकर विभाग मामले की जांच कर रही है। वहीं अधेड़ की हालत में सुधार है और सूचना पाकर परिवार के सदस्य भी पहुंच गए हैं। आयकर विभाग से क्लीनचिट मिलने के बाद नकदी परिवार वालों के हवाले की जाएगी।