वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। दीक्षांत समारोह में 57 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। जब मेधावियों को गले में मेडल चमके तो उसकी स्वर्णिम आभा से उनके चेहरे भी दमक उठे। बच्चों की इस उपलब्धि से उनके अभिभावकों का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 7
काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 39वें दीक्षांत समारोह में एक-एक कर जब मेधावियों को गले में मेडल चमके तो उसकी स्वर्णिम आभा से उनके चेहरे भी दमक उठे। दीक्षांत समारोह में 57 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। गोल्ड मेडल पाकर एक ओर मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो दूसरी ओर उनके अभिभावकों का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
इसरो के पूर्व चेयरमैन व जाने माने अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. के राधाकृष्णन और राज्यपाल राम नाईक के हाथों पदक पाकर उनका उत्साह चौगुना हो गया था। समारोह में सर्वाधिक 59 में से 45 छात्राओं ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इनमें ओवरऑल टॉपर एमबीए की छात्रा शिवानी जायसवाल को सर्वाधिक दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
4 of 7
काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं की सफलता से राज्यपाल गदगद नजर आए। कहा कि महिला सशक्तिकरण हो रहा है और आज काशी विद्यापीठ इसका साक्षी बना है। यहां 57 प्रतिशत उपाधि धारक छात्राएं हैं। गोल्ड मेडल हासिल करने में भी 76 फीसदी हिस्सेदारी छात्राओं की है। कहीं ऐसा न हो कि जिस तरह लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के 33 फीसदी हिस्सेदारी के लिए आरक्षण की मांग की जा रही है, भविष्य में लड़कों को ये आरक्षण मांगने की जरूरत पड़ जाए।
विज्ञापन
5 of 7
काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह
इसके पहले मुख्य अतिथि डॉ. के राधाकृष्णन ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आज आप यहां से उपाधि हासिल कर प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पंक्ति में खड़े हो गए हैं। वो भी यहां के पुरा छात्र हैं और अब आप भी। अब ये आपका उत्तरदायित्व है कि इस संस्था के मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाएं और आने वाली पीढ़ी के लिए उच्च मानक स्थापित करें।
विज्ञापन
6 of 7
काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह में स्वागत कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने किया। संचालन डॉ. बंशीधर पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव ओमप्रकाश ने किया। इसके पहले शैक्षणिक शिष्ट यात्रा निकाली गई। राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ और समापन हुआ।
काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि डॉ. के राधाकृष्णन और राज्यपाल राम नाईक ने विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय स्थित बापू के विश्राम कक्ष का उद्घाटन किया। अब बापू का ये कक्ष आम जन और सैलानी भी देख सकेंगे। महिला छात्रावास में अभिभावकों के लिए बनाए गए ‘गार्जियन वेटिंग रूम’ और शारीरिक शिक्षा विभाग में बने बहुउद्देशीय भवन का भी लोकार्पण किया गया।