वाराणसी- इलाहाबाद हाईवे पर सोमवार की देर रात पशु तस्करों को देख बीएचयू की छात्रा मर्दानी का रूप धारण कर बैठी। मामला पशु तस्करों से जुड़ा था। छात्रा के कारण पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 6
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी- इलाहाबाद हाईवे पर पशु तस्करों का पीछा कर छात्रा ने पशुओं से लदे तीन ट्रकों को रोककर पुलिस के हवाले किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में एक ट्रक लेकर तस्कर फरार हो गया। बस फिर क्या था छात्रा नेहा यादव ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की देर रात नेहा और उसके कुछ साथी वाराणसी के डाफी में हाईवे पर थे, तभी उन्होंने देखा की कुछ ट्रकों में पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा है। नेहा ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रकों का पीछा किया और लालानगर टोल प्लाजा पर तीन ट्रकों को रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर ट्रक और तस्करों को उन्हें सौंप दिया।
4 of 6
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन, हद तो तब हो गई, जब पुलिस की मौजूदगी में एक ट्रक भाग निकला। इसके बाद नेहा यादव और उनके साथियों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत थी, जिस वजह से एक ट्रक भाग निकला।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
सीओ ज्ञानपुर ने भागे ट्रक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक नहीं मिला है। पुलिसकर्मियों से नेहा की इस बात पर काफी देर तक नोकझोक हुई। यह पूरा मामला हाईवे पर 11 बजे से लेकर तीन बजे तक चलता रहा। नेहा द्वारा पकड़े गए दो ट्रकों और छह तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।