पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन
- फोटो : संवाद
चांदपुर चौराहे पर सवारी गाड़ियों को रोका, ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन
मंडुवाडीह संवाददाता के अनुसार सुबह ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों ने चांदपुर चौराहे पर सवारी गाड़ियों को रोककर हंगामा व चक्काजाम का प्रयास किया। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने लाठी पटककर चालकों को भगाया और हंगामा समाप्त कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त
रोडवेज मुख्यालय ने सभी आरएम, एमआरएम, फोरमैन समेत अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। बस स्टेशन और डिपो में तैनात होकर बसों को निकलवाने का आदेश जारी किया है। आरएम गौरव वर्मा भी छुट्टी निरस्त करते हुए रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंच गए।
हड़ताल से बढ़ेगी महंगाई, पर्यटन कारोबार भी होगा प्रभावित
बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक पीसीएफ प्लाजा स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हड़ताल के चलते महंगाई बढ़ेगी। वहीं, पर्यटकों को भी परेशानियां होंगी। महामंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि इस कानून से चालक गाड़ी चलाना छोड़ देंगे और पूरा ट्रांसपोर्ट खत्म हो जाएगा। प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने अपील की कि शांतिपूर्वक इस कानून का विरोध करें।
उधर, वाराणसी टूरिज्म गिल्ड ने बैठक कर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन और धरने का समर्थन किया। छावनी स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के समीप धरना दिया। वीटीजी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व टूरिस्ट ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस कानून के खिलाफ हमारा सांकेतिक धरना जारी रहेगा। धरने में अनिल त्रिपाठी, पप्पू सोनकर, सुरेंद्र बाबा, अशोक जेलर, रिजवान खान आदि रहे।