झमाझम बारिश से मुरादाबाद और झांसी में रेल यातायात प्रभावित हो गया। मुरादाबाद में रेलवे यार्ड में पानी भर जाने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। पटरियां जलमग्न होने से ट्रैक प्वाइंट व सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। इससे 36 ट्रेनें चार घंटे तक रास्ते में खड़ी रहीं। चार पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा।
अनुमान है कि इन स्थितियों के बीच करीब 30 हजार यात्री परेशान हुए। कुछ ट्रेनों ने रामपुर-मुरादाबाद के बीच करीब 27 किमी की दूरी लगभग तीन घंटे में तय की। उधर, झांसी-बीना रेलमार्ग भी चार घंटे प्रभावित रहा। धौरा रेलखंड में ट्रैक पर पानी भरने से 16 पैसेंजर और छह मालगाड़ी बाधित रहीं।
विज्ञापन
2 of 9
झांसी में धौर्रा रेलवे स्टेशन की पटरियों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
ललितपुर की शहजाद, उटारी, जामनी और सजनाम नदियों का जलस्तर बढ़ गया। ललितपुर में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल आज बंद हैं।
विज्ञापन
3 of 9
मुरादाबाद में ट्रेन की पटरियों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद सागर बांध, उटारी, भौंरट, कचनौंदा, भावनी बांधों में जलस्तर बढ़ने से उनके गेट खोल दिए गए। इससे निचले क्षेत्रों में बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं।
4 of 9
झांसी के ग्राम बानपुर में अधिक बारिश होने से हुआ जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
तीन भाइयों समेत पांच लोगों की डूबने से मौत
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में गांव रफैतपुर में एक किसान के खेत से मजदूरी कर वापस लौट रहे तीन सगे भाई पीली नदी में डूब गए। ओमप्रकाश सिंह (40), तेजपाल (25) और जयसिंह (21) के शव करीब 8 घंटे बाद 150 मीटर दूर चामुंडा के पास मिले। ललितपुर में एक छात्र और झांसी में एक युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 9
ललितपुर: बारिश से जलमग्न सदर तहसील के जखौरा ब्लॉक के मिर्चवारा गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई जिलों में आज अच्छी बारिश के आसार
मानसून का मिजाज जुलाई में मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान से उलट साबित हो रहा है। धान की रोपाई के लिए अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए किसानों को हल्की और छिटपुट बारिश के बीच वैकल्पिक उपाय करने पड़े।
विज्ञापन
6 of 9
धौर्रा रेलवे स्टेशन की पटरियों का इंजन से पानी निकालते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कौशांबी, चित्रकूट आदि में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
7 of 9
मुरादाबाद में ट्रेन की पटरियों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों में है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर आदि इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
8 of 9
मुरादाबाद में रेल की पटरियों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों में है वज्रपात की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली आदि में गरज के साथ बज्रपात की चेतावनी जारी किया गया है।
बुधवार को शाहजहांपुर में सर्वाधिक 46 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं झांसी में 40.2 मिमी. , आगरा में 13.4 मिमी. , फुरसतगंज में 11 मिमी. बारिश दर्ज हुई। दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो बुधवार को प्रदेश में प्रयागराज में सर्वाधिक 37.7 डिग्री, वाराणसी में 37.2 डिग्री और कानपुर में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में मेरठ में सबसे कम 23.8 डिग्री सेल्सियस, बस्ती में 25 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 25.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।