फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के इन इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी; मौसम विभाग का नया अपडेट

Sat, 10 Aug 2024 09:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/गोरखपुर/कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
Up Weather Update - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। यूपी के कई इलाकों में अगले तीन दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में काले घने बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में वीकेंड पर यानि आज मानसून मेहरबान होगा। बीते कुछ दिनों से यूपी  में सक्रिय रहे मानसून के कारण अधिकतर हिस्से में अच्छी बारिश हुई और मौसम खुशनुमा रहा। शुक्रवार को भी अवध, तराई और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

2 of 10
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार को भी दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली आदि के साथ तराई इलाकों सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बहराइच व पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं प्रदेश के तीन चौथाई हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

 
विज्ञापन

3 of 10
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बाराबंकी में 170 मिमी. और चित्रकूट में 100 मिमी, फुरसतगंज में 45.5 मिमी, अयोध्या में 38.8 मिमी, सुल्तानपुर में 31.4 मिमी और वाराणसी में 17.2 मिमी. बारिश हुई। अधिकतम तापमान की बात करें तो शुक्रवार को उरई में सर्वाधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 

4 of 10
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने चार दिन भारी बारिश का जताया अनुमान
गोरखपुर में मानसून की सक्रियता के चलते बादल तो छा रहे, लेकिन बरस नहीं रहें हैं। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए, दिन में कई बार काली घटा छाई, लेकिन बिना बरसे ही बादल छंट गए। हालांकि, इस बीच शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। 

 
विज्ञापन

5 of 10
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक मानसून ट्रफ गुजर रहा है। इस चक्रवाती परिसंचरण का असर दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में रहने का अनुमान है। इस दौराम मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है।

 
विज्ञापन

6 of 10
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से मानसून सक्रिय है। बादल छाने के साथ काली घटा छा रही है, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही है। लोगों को हल्की और बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ रहा है। अगस्त में अबतक एक दिन में अधिकतम 15 से 20 एमएम बारिश ही हुई है। हालांकि, बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आया है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार दिन ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। शनिवार को मौसम विभाग ने अच्छी बारिश का अनुमान जताया है।

8 of 10
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शाम को हुई झमाझम बारिश, दो दिन होती रहेगी
कानपुर महानगर में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को सुबह से लेकर देर रात तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बीच-बीच में धूप होने की वजह से दिन के तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया।

9 of 10
बारिश(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह रात का तापमान एक डिग्री कम होकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी बिहार के बीच बादलों का समूह बना हुआ है। ऐसे में पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं कम और कहीं ज्यादा बारिश हो रही है।
विज्ञापन

10 of 10
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल एवं आसपास के इलाकों में।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें