लगातार बारिश और गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की चपेट में आए बनारस में हालात लगातार विकट होते जा रहे हैं। आफत ये है कि गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढोत्तरी होने लगी है। धीरे धीरे गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है जिससे प्रशासन से लेकर शहर वासियों तक में हड़कंप मचा है। वहीं बनारस के नजदीकी इलाकों में भी बाढ़ का प्रकोप देखा जा रहा है। तस्वीरों में देखिए बाढ़ की त्रासदी।
विज्ञापन
2 of 7
flood in banaras
- फोटो : amar ujala
बाढ़ के कारण शहर के कई इलाकों में दस फिट से ज्यादा तक पानी भर चुका है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : amar ujala
आलम ये है कि कई रिहायशी इलाके तो एक मंजिल तक पानी में डूबे हुए हैं।
4 of 7
flood in banaras
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गंगा का जलस्तर 72.55 मीटर। जो आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
flood in banaras
- फोटो : amar ujala
मंगलवार की शाम सात बजे से भोर तक 72.49 मीटर पर जलस्तर स्थिर होने के बाद जलस्तर में फिर बढोत्तरी होने लगी और पानी शहर की ओर फैलने लगा। इससे रिहायशी इलाकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
6 of 7
flood in banaras
- फोटो : amar ujala
इसके बाद प्रशासन लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की कवायद में जुट गया है। लोगों को नाव के जरिए सुरक्षित जगहों पर पहुंचा जा रहा है।
माना जा रहा है जिस रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है उससे यह 2013 के 72.63 मीटर के जलस्तर तक भी पहुंच सकती है। फिलहाल यह 72. 53 के आसपास चल रही है। दूसरी ओर बनारस में बाढ़ की विभिषिका पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी चिंता जताई है। ट्वीट कर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय इस पर निगाह रखे हुए है। इस संबंध में सांसद कार्यालय को स्थानीय लोगों की मदद के निर्देश दिए गए हैं।