उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के मतदान से पहले शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया। अब कल यानी सात मार्च को सुबह सात बजे से मतदान होना है। इस चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 15
फोटो पूर्वांचल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में आखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन यानी शनिवार को राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर विपक्ष के नेताओं तक ने खूब रैलियां और जनसभाएं की। रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के जरिए राजनीतिक हस्तियां लोगों से वोट मांगते नजर आईं। हर पार्टी की रैली और रोड शो में उमड़ रही भीड़ ने चुनावी पंडितों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिरी ये जनसैलाब किसे जीत दिलाएगा? तस्वीरों में देखिए सातवें चरण के लिए किस पार्टी ने कैसे प्रचार किया?
विज्ञापन
2 of 15
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा था।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार अभियान थमने से पहले दो दिन तक अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही रहे। इस दौरान पीएम ने जनसभा और रोड शो किया। पीएम के दो दिवसीय प्रवास के दौरान उनके आठों विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
3 of 15
मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की रैली के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी आखिरी चरण की 54 सीटों के लिए पूरी ताकत लगा दी। गठबंधन के नेताओं के साथ अखिलेश ने पूरे पूर्वांचल में खूब रैलियां कीं। हर विधानसभा क्षेत्र में उनकी रैली का आयोजन हुआ। हर रैली में बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली।
4 of 15
मिर्जापुर में पीएम मोदी की रैली के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी थी। जिधर नजर जा रही थी, लोगों के सिर ही नजर आए।
विज्ञापन
5 of 15
प्रियंका गांधी ने जौनपुर में रोड शो किया।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जौनपुर में रोड शो किया। इस दौरान कई किलोमीटर दूर तक लोगों का हुजूम देखने को मिला। प्रियंका ने भी पूर्वांचल में पूरी ताकत के साथ प्रचार किया।
विज्ञापन
6 of 15
गाजीपुर में बसपा की रैली में उमड़ा लोगों का हुजूम।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया में भले ही बसपा को लेकर ज्यादा चर्चा न हुई हो, लेकिन बसपा की रैलियों में उमड़ रहे लोगों के हुजूम ने विपक्ष को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन
7 of 15
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल के कई जिलों में रैली की। वाराणसी में रोड शो के बाद उन्होंने ग्रामीण इलाके में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
8 of 15
सपा की रैली में युवाओं का दिखा जोश।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की रैलियों में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोई छतों से उनके भाषण को सुनता दिखाई दिया तो कोई बांस के खंभे पर नजर आया।
9 of 15
बसपा की रैली में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की तरफ से महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने भी खूब रैलियां कीं। सतीश मिश्र की रैलियों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दी।
10 of 15
सपा मुखिया अखिलेश यादव की रैली।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्वांचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कीं। इसमें लोगों की बड़ी भीड़ दिखाई दी।
11 of 15
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
अपने दो दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी का प्रसिद्ध पान भी खाया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
12 of 15
प्रियंका गांधी की रैली।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैलियों में बड़ी संख्या में महिलाएं दिखाई दीं। अपनी रैली में प्रियंका ने कहा कि अब वह यूपी के लोगों का साथ नहीं छोड़ने वाली। बोलीं, 'मैंने तो निर्णय ले लिया है, मैं आपका साथ नहीं छोडूंगी। इस चुनाव में चाहे जो नतीजे आए। चाहे आप कोई निर्णय लें। जब तक आपके इस प्रदेश में, जब तक इस उत्तर प्रदेश में... मेरे पूर्वजों की धरती है ये। मेरे पूर्वजों का खून मिला हुआ है इस धरती में। जब तक इस जमीन से एक सही, एक नई और एक सच्ची राजनीति उभरकर नहीं आएगी तब तक मैं आपके साथ संघर्ष करती रहूंगी। आपके लिए लड़ती रहूंगी। आपके प्रदेश के लिए लड़ती रहूंगी। मुझे कोई नहीं रोक पाएगा। अब दो दिन बाद आप निर्णय लीजिए आपको क्या चाहिए।'
13 of 15
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में भी आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक दी। अखिलेश आजमगढ़ के सांसद भी हैं।
14 of 15
आजमगढ़ में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भी बड़ी भीड़ दिखाई दी।