उत्तर प्रदेश चुनाव में पहले चरण का मतदान आज है। 11 जिलों की 58 सीटों के 2.27 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी की किस्मत कल ईवीएम में कैद हो जाएगी। प्रमुख मुकाबला भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के बीच है। आइये जानतें हैं इन चार दलों और गठबंधन ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है…