पहले चरण में 12 विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पिछले पांच साल में या तो ज्यादा बढ़ गई या जरूरत से कम रह गई। एक विधायक तो ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में नौ साल बढ़ी है।
विज्ञापन
1 of 13
किसी उम्र कम बढ़ी तो किसी की ज्यादा बढ़ गई।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें से 40 सीटों पर मौजूदा विधायक फिर से मैदान में हैं। इन 40 विधायकों में से 12 ऐसे हैं जिनकी उम्र पिछले पांच साल में या तो ज्यादा बढ़ गई या जरूरत से कम रह गई। एक विधायक तो ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में नौ साल बढ़ी है। यहां तक की गन्ना मंत्री सुरेश राणा की उम्र में भी पांच साल में सात साल इजाफा हुआ है। आइये जानते हैं इन 12 विधायकों और उनके उम्र में हुए इजाफे के बारे में…
विज्ञापन
2 of 13
सुरेश राणा की उम्र में हुआ सात साल का इजाफा।
- फोटो : अमर उजाला
थाना भवन से भाजपा उम्मीदवार और गन्ना मंत्री सुरेश राणा की उम्र पिछले पांच साल में सात साल बढ़ी है। 2017 में दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 44 साल बताई थी। इस बार के हलफनामे में उनकी उम्र 51 साल हो गई है।
विज्ञापन
3 of 13
प्रमोद उटवाल पुरकाजी से विधायक हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुरकाजी सुरक्षित सीट से भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा विधायक प्रमोद उटवाल की उम्र भी पांच साल में आठ साल बढ़ी है। 2017 में उन्होंने अपनी उम्र 49 साल बताई थी। इस बार के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 57 साल बताई है।
4 of 13
2017 में भाजपा के टिकट पर मीरापुर सीट से जीते भड़ाना इस बार जेवर से रालोद उम्मीदवार हैं।
- फोटो : अमर उजाला
जेवर से रालोद उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना की उम्र पांच साल में केवल चार साल बढ़ी है। 2017 में भड़ाना भाजपा के टिकट पर मीरापुर सीट से जीते थे। तब उन्होंने अपनी उम्र 60 साल बताई थी। इस बार के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 64 साल बताई है।
विज्ञापन
5 of 13
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला।
- फोटो : अमर उजाला
छपरौली से भाजपा उम्मीदवार सहेंद्र सिंह रमाला की उम्र पांच साल में केवल तीन साल बढ़ी है। 2017 में रमाला रालोद के टिकट पर जीते थे। उस वक्त दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 53 साल बताई थी। अबकी बार रमाला ने जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें उन्होंने अपनी उम्र 56 साल बताई है।
विज्ञापन
6 of 13
मोदी नगर विधायक मंजू शिवाच।
- फोटो : अमर उजाला
मोदी नगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ० मन्जू शिवाच की उम्र पांच साल में केवल चार साल बढ़ी है। 2017 में उन्होंने अपनी उम्र 55 साल बताई थी। इस बार उन्होंने अपनी उम्र 59 साल बताई है।
विज्ञापन
7 of 13
हापुड़ विधायक विजयपाल।
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ से भाजपा उम्मीदवार विजयपाल ने इस बार अपनी उम्र 50 साल बताई है। 2017 में उन्होंने अपनी उम्र 41 साल बताई थी। यानी, पिछले पांच साल में उनकी उम्र में नौ साल का इजाफा हुआ है।
8 of 13
शिकारपुर विधायक अनिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
शिकारपुर से भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार की उम्र में पांच साल में छह साल का इजाफा हुआ है। 2017 में वो 53 साल के थे। 2022 के हलफनामे में उनकी उम्र 59 साल हो गई है।
9 of 13
खैर विधायक अनूप प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खैर विधायक अनूप प्रधान वाल्मीकि की उम्र पांच साल में सिर्फ चार साल बढ़ी है। 2017 में उन्होंने अपनी उम्र 36 साल बताई थी। इस बार के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 40 साल बताई है।
10 of 13
अतरौली विधायक संदीप कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
अतरौली से भाजपा उम्मीदवार संदीप कुमार सिंह इस वक्त 30 साल के हैं। 2017 में उन्होंने अपनी उम्र 26 साल बताई थी। यानी, पांच साल में उनकी उम्र सिर्फ चार साल बढ़ी है।
11 of 13
छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
छर्रा से भाजपा विधायक रवेंद्र पाल सिंह की उम्र में पांच साल में सिर्फ चार साल का इजाफा हुआ है। इस बार दाखिल किए हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 57 साल बताई है। 2017 के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 53 साल बताई थी।
12 of 13
कोल विधायक अनिल पाराशर
- फोटो : अमर उजाला
कोल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल पाराशर ने इस बार अपनी उम्र 50 साल बताई है। 2017 में उन्होंने अपनी उम्र 46 साल बताई थी। यानी, उनकी उम्र में भी पिछले पांच साल में चार साल का इजाफा हुआ है।
पूरन प्रकाश बलदेव से भाजपा विधायक हैं।
- फोटो : अमर उजाला
बलदेव से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश की उम्र में भी पांच साल में सिर्फ चार साल का इजाफा हुआ है। 2017 के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 62 साल बताई थी। इस बार के हलफनामे में उनकी उम्र 66 साल है।