फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: पांच साल में कोई 13 साल बढ़ा तो कोई दो साल कम हुआ, दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 19 विधायकों की उम्र में ‘घोटाला’

Mon, 14 Feb 2022 07:26 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण में 2017 में जीते 46 विधायक फिर से मैदान में हैं। इन विधायकों में से 19 ऐसे हैं जिनकी उम्र पिछले पांच साल में या तो ज्यादा बढ़ गई या काफी कम रह गई। 
विज्ञापन
2017 में जीते इन नेताओं की उम्र में पांच साल से ज्यादा या कम का इजाफा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों पर 2017 में जीते 46 विधायक फिर से मैदान में हैं। इन विधायकों में से 19 ऐसे हैं, जिनकी उम्र पिछले पांच साल में या तो ज्यादा बढ़ गई या काफी कम रह गई। दो विधायक तो ऐसे भी हैं जिनकी उम्र बढ़ने की जगह घट गई। देवबंद के विधायक ब्रिजेश सिंह रावत पांच साल में 13 साल तो रामपुर से चुनाव लड़ रहे आजम खान की उम्र पांच साल में 11 साल बढ़ गई है। आइए जानते हैं इन विधायकों और उनके उम्र में हुए इजाफे के बारे में…
विज्ञापन

2 of 20
आजम खान को सपा ने रामपुर से टिकट दिया है। - फोटो : अमर उजाला
2017 में रामपुर से जीते आजम खान इस वक्त सांसद हैं। सपा ने उन्हें फिर से विधानसभा चुनाव में रामपुर से उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 20
ब्रिजेश सिंह देवबंद से भाजपा विधायक हैं। - फोटो : अमर उजाला

देवबंद से भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह रावत की उम्र में पांच साल में 13 साल का इजाफा हुआ है।

4 of 20
वीर विक्रम सिंह कटरा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। - फोटो : अमर उजाला
कटरा सीट से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह 2017 में 36 साल के थे। अब वो घटकर 35 साल के हो गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 20
नवाब जान को सपा ने फिर से ठाकुरद्वारा से उतारा है। - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा से जीते नवाब जान की उम्र पांच साल में बढ़ने की जगह घट गई। वो भी पूरे पांच साल। वो 2017 में 59 साल के थे अब घटकर 54 साल के हो गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 20
श्याम बिहारी लाल 2017 में बरेली जिले की फरीदपुर सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल पांच साल में आठ साल बढ़े हैं। 
विज्ञापन

7 of 20
2017 में भाजपा के टिकट पर जीते रोशन लाल वर्मा इस बार सपा के टिकट पर मैदान में हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में भाजपा के टिकट पर जीते रोशन लाल वर्मा की उम्र में पिछले पांच साल में 11 साल का इजाफा हुआ है। इस बार वे सपा के टिकट पर मैदान में हैं। 

8 of 20
बिजनौर जिले की नगीना सीट से सपा के टिकट पर जीते थे पारस। - फोटो : अमर उजाला

नगीना से सपा विधायक मनोज कुमार पारस पांच साल में तीन साल बढ़े हैं। 2017 में वो 50 साल के थे। इस बार के हलफनामे में उनकी उम्र 53 साल है। विधानसभा में दी गई जन्मतिथि के मुताबिक वो 54 साल के हैं।

9 of 20
नहटौर से भाजपा विधायक हैं ओम कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले की  नहटौर सुरक्षित सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम कुमार पांच साल में महज तीन साल बढ़े हैं। 

10 of 20
2017 में सपा के टिकट पर जीते रिजवान इस बार बसपा के उम्मीदवार हैं। - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जिले की कुंदरकी से जीते मोहम्मद रिजवान पांच साल में महज दो साल बढ़े हैं। 

11 of 20
फहीम 2017 में सपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
बिलारी से सपा उम्मीदवार फहीम इरफान का मुकाबला भाजपा के परमेश्वर लाल, बसपा के अनिल कुमार और कांग्रेस की कल्पना सिंह से है। 2017 में फहीम 38 साल के थे। इस बार उन्होंने अपनी उम्र 41 साल बताई है। 

12 of 20
रामपुर जिले की मिलक सुरक्षित सीट से 2017 में भाजपा के टिकट पर जीती थीं राजबाला। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की राजबाला सिंह का मुकाबला सपा के विजय सिंह, बसपा के सुरेंद्र सिंह सागर और कांग्रेस के कुमार एकलव्य से है। 

13 of 20
पिंकी सिंह 2017 में असमोली से सपा के टिकट पर जीती थीं। - फोटो : अमर उजाला
संभल जिले की असमोली सीट पर पिंकी सिंह का मुकाबला भाजपा के  हरेंद्र सिंह, बसपा के  रफातुल्ला और कांग्रेस के  मरघूब आलम से है। 

14 of 20
कुशाग्र सागर बिसौली सीट से 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं जिले की बिसौली सीट से भाजपा उम्मीदवार कुशाग्र सागर का मुकाबला सपा केआशुतोष मौर्य, बसपा के जयपाल सिंह और कांग्रेस की प्रज्ञा यशोदा से है।

15 of 20
मानवेंद्र सिंह 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर जिले की ददरौल सीट पर मानवेंद्र सिंह का मुकाबला सपा के राजेश कुमार वर्मा, बसपा के चंद्रकेतु मौर्य और कांग्रेस के तनवीर खान से है।

16 of 20
चेतराम 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
पुवायां में चेतराम पासी का मुकाबला सपा के उपेंद्र पाल सिंह, बसपा के उदयवीर सिंह और कांग्रेस की अनुज कुमारी से है।

17 of 20
राजीव कुमार 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा जिले की धनौरा सीट पर राजीव कुमार का मुकाबला सपा के विवेक सिंह, बसपा के हरपाल सिंह और कांग्रेस के समर पाल सिंह से है।

18 of 20
2017 में नसीर अहमद खान सपा से जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर जिले की चमरौआ सीट पर नसीर अहमद खान का मुकाबला, भाजपा के मोहन कुमार लोधी, बसपा के अब्दुल मुस्तफा हुसैन और कांग्रेस के अली यूसुफ अली से है।

19 of 20
अजीत कुमार 2017 में गुनौर सीट पर भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
संभल जिले की गुन्नौर सीट पर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव का मुकाबला सपा के राम खिलाड़ी सिंह, बसपा के फिरोज और कांग्रेस के विजय शर्मा से है।

20 of 20
नरेश सैनी 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। इस बार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले की बेहट सीट पर नरेश सैनी का मुकाबला सपा के उमर अली खान, बसपा के रईस मलिक और कांग्रेस की पूनम कम्बोज से है।
विज्ञापन
Next