फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Phase-II: दूसरे चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें 55 सीटों पर बड़ी पार्टियों से कौन मैदान में

Mon, 14 Feb 2022 06:18 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 10
दूसरे चरण में नौ जिलों में मतदान होगा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। प्रमुख मुकाबला भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के बीच है। आइये जानतें हैं इन चारों अहम दलों और गठबंधन ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है…

विज्ञापन

2 of 10
सहारनपुर जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। 2017 में इनमें से चार पर भारतीय जनता पार्टी, दो पर कांग्रेस और एक पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी।
विज्ञापन

3 of 10
बिजनौर जिले में आठ विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 विधानसभा चुनाव में यहां की छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, जबकि दो पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीतने में कामयाब हुए थे।

4 of 10
मुरादाबाद जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
 2017 में जिले की छह सीटों में से चार पर समाजवादी पार्टी और दो पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन

5 of 10
संभल जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में संभल जिले की दो सीटें भाजपा और दो समाजवादी पार्टी के खाते में गईं थीं।
विज्ञापन

6 of 10
रामपुर जिले में पांच सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 विधानसभा चुनाव में जिले की तीन सीट पर समाजवादी पार्टी और दो पर भारतीय जनता पार्टी जीती थी। 
विज्ञापन

7 of 10
बरेली जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
 पिछली बार सभी नौ सीटें भाजपा के खाते में गईं थीं।

8 of 10
अमरोहा जिले में चार सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
 पिछली बार यहां की तीन सीटें भाजपा के खाते में गईं थीं, जबकि एक पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। 
 



 

9 of 10
शाहजहांपुर जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में यहां की पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीते थे। एक पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी।
विज्ञापन

10 of 10
बदायूं जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
 पिछली बार यहां पांच सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी, जबकि एक पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें