फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: अंतिम चरण में बड़ी पार्टियों से कौन-कौन मैदान में? देखिए पूरी लिस्ट

Mon, 07 Mar 2022 07:26 AM IST
जयदेव सिंह इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान जारी है। जिन जिलों में मतदान चल रहा है उनमें आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिले शामिल हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
सातवें चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान होगा। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के लिए आज नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान जारी है। जिन जिलों में मतदान चल रहा है उनमें आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिले शामिल हैं। इन नौ जिलों की 54 सीटों पर 613 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आइए जानते हैं इन चारों दलों ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है?
विज्ञापन

2 of 10
आजमगढ़ जिले में दस विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीटों में पांच पर सपा, चार पर बसपा को जीत मिली थी। भाजपा केवल एक सीट फूलपुर पवई में जीत सकी थी। 
विज्ञापन

3 of 10
मऊ जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की चार विधानसभा सीटों में तीन पर भाजपा को जीत मिली थी। मऊ सीट से बसपा के टिकट पर मुख्तार अंसारी जीते थे। 

4 of 10
गाजीपुर जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में गाजीपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा, दो पर सुभासपा और दो पर सपा को जीत मिली थी। 
विज्ञापन

5 of 10
वाराणसी जिले में आठ विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में सभी आठ सीटों पर भाजपा गंठबंधन के उम्मीदवार जीते थे। इनमें से छह सीटों पर भाजपा, एक-एक सीट पर सुभासपा और अपना दल ने जीती थी। 
विज्ञापन

6 of 10
चंदौली जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की चार में तीन सीटों पर भाजपा और एक सीट पर सपा उम्मीदवार जीता था। 
विज्ञापन

7 of 10
भदोही जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। एक सीट निषाद पार्टी के खाते में गई थी।

8 of 10
सोनभद्र जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की चारों सीटें भाजपा गठबंधन के खाते में गई थीं। इनमें से तीन पर भाजपा और एक सीट पर अपना दल उम्मीदवार जीता था। 

9 of 10
जौनपुर जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की नौ सीटों में से चार सीटें भाजपा, एक सीट उसकी सहयोगी अपना दल को मिली थी। तीन सीटों पर सपा और एक सीट पर बसपा उम्मीदवार जीतने में सफल रहा था। 
विज्ञापन

10 of 10
मिर्जापुर जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की चार सीटों पर भाजपा और एक सीट पर उसकी सहयोगी अपना दल जीती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें