फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: सातवें चरण में चुनाव लड़ रहे इन आठ विधायकों की उम्र में ‘घोटाला’, जानें पांच साल में कौन कितना बढ़ा

Mon, 07 Mar 2022 07:21 AM IST
जयदेव सिंह इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज आखिरी चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बार भी बाकी चरणों की तरह कई मौजूदा विधायक चुनाव मैदान में हैं। इनमें से आठ विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में पांच साल से कम या ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन
1 of 9
सातवें चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान होगा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस बार भी बाकी चरणों की तरह कई मौजूदा विधायक चुनाव मैदान में हैं। इनमें से आठ विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में पांच साल से कम या ज्यादा बढ़ी है। इनमें से तीन 2017 में सपा के टिकट पर जीते थे तो पांच भाजपा के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। आइये जानते हैं इन विधायकों और उनकी उम्र में हुए अजब-गजब इजाफे के बारे में...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
नफीस अहमद 2017 में सपा के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से एक बार फिर नफीस अहमद सपा उम्मीदवार हैं। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के सत्येंद्र राय, बसपा के रमेश चन्द यादव और कांग्रेस के मिर्जा शाने आलम बेग से है। बीते पांच साल में नफीस अहमद की उम्र में महज दो साल का इजाफा हुआ है। 
 
विज्ञापन

3 of 9
आलम बदी 2017 में आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से सपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
सपा उम्मीदवार आलम बदी की उम्र बीते पांच साल में आठ साल बढ़ी है। निजामाबाद में उनका मुकाबला भाजपा के मनोज यादव, बसपा के पीयूष कुमार सिंह और कांग्रेस के अनिल कुमार यादव से है। 

4 of 9
अलका राय 2017 में गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से भाजपा के टिकट पर जीती थीं। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट पर इस बार अलका राय का मुकाबला सपा के सुहेब उर्फ मन्नु अन्सारी, बसपा के मध्वेन्द्र राय और कांग्रेस के अरविन्द किशोर राय से है। 
विज्ञापन

5 of 9
संगीता बलवंत 2017 में भाजपा के टिकट पर जीती थीं। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर सीट पर संगीता बलवंत का मुकाबला सपा गठबंधन के जैकिशन साहू, बसपा के राज कुमार सिंह गौतम और कांग्रेस के लौटन राम निषाद से है।
विज्ञापन

6 of 9
सुनीता गाजीपुर जिले की जमानिया सीट से भाजपा की मौजूदा विधायक हैं। - फोटो : अमर उजाला
जमानिया सीट पर सुनीता सिंह का मुकाबला सपा के ओम प्रकाश सिंह, बसपा के युसुफे अली खान और कांग्रेस की फरजाना से है। 
विज्ञापन

7 of 9
रविन्द्र नाथ 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
भदोही सीट पर रवींद्र नाथ त्रिपाठी का मुकाबला सपा के जाहिद बेग, बसपा के हरिशंकर और कांग्रेस के वसीम अंसारी से है।

8 of 9
रॉबर्ट्सगंज सीट पर 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
इस बार भूपेश चौबे का मुकाबला सपा के अविनाश कुशवाहा बसपा के अविनाश शुक्ल और कांग्रेस के कमलेश कुमार से है।
विज्ञापन

9 of 9
शैलेन्द्र यादव शाहगंज सीट से 2017 में सपा के टिकट पर जीते थे। - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले की शाहगंज सीट पर शैलेन्द्र यादव 'ललई' का मुकाबला भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के रमेश सिंह, बसपा के इन्द्रदेव और कांग्रेस के परवेज आलम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें