फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: पांचवें चरण में कौन कहां से लड़ रहा चुनाव, बड़ी पार्टियों ने किसे-किसे उतारा मैदान में? देखें पूरी लिस्ट

Sun, 27 Feb 2022 07:22 AM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

पांचवें चरण में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद पश्चिम से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से नंद गोपाल नंदी, प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से मोती सिंह जैसे मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।  
विज्ञापन
1 of 12
पांचवें चरण में 11 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होना है। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में आज पांचवें चरण का चुनाव है। इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिन जिलों में चुनाव है, उनमें अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, चित्रकूट, गोंडा, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, श्रावस्ती और सुल्तानपुर शामिल हैं। इन 61 सीटों पर 693 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आइए जानते हैं इन चारों दलों ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है?


 
विज्ञापन

2 of 12
बाराबंकी जिले में छह सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
 2017 में जिले की छह सीटों में से पांच पर भाजपा और एक पर सपा को जीत मिली थी।
विज्ञापन

3 of 12
प्रतापगढ़ जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की सात सीटों में से दो-दो सीटें भाजपा-अपना दल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थीं। रामपुर खास सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। जिले की कुंडा सीट पर एक बार फिर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इस बार अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर मैदान में हैं। उनके करीब और 2017 में बाबागंज से निर्दलीय जीतने वाले विनोद सरोज भी इस बार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर मैदान में हैं।  

4 of 12
प्रयागराज जिले में 12 विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज जिले की इलाहाबाद पश्चिम सीट से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से नंद गोपाल नंदी एक बार फिर मैदान में हैंं। 2017 में जिले की 12 सीटों में से आठ पर भाजपा और एक पर उसकी सहयोगी अपना दल को जीत मिली थी। दो सीटें बसपा और एक सीट सपा के खाते में गई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 12
सिराथू जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ये गृह जिला है। मौर्या इस बार जिले की सिराथू सीट से उम्मीदवार हैं। 2017 में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। 
 
विज्ञापन

6 of 12
चित्रकूट जिले में चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में चित्रकूट जिले की दोनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली थी। 
विज्ञापन

7 of 12
अमेठी जिले की चार सीटों के साथ रायबरेली जिले की सलोन सीट पर इस चरण में मतदान है। - फोटो : अमर उजाला
2017 में अमेठी जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा और एक पर सपा को जीत मिली थी। कभी कांग्रेस का गढ़ रहे इस जिले में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका था। सलोन सीट पर 2017 में भाजपा को जीत मिली थी।

8 of 12
गोंडा जिले में आठ विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में यहां की सभी सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का यह गृह जिला है। उनके बेटे प्रतीक भूषण गोंडा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। वह 2017 में भी इस सीट से जीते थे। 

9 of 12
अयोध्या जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली थी। 

10 of 12
बहराइच जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में मटेरा सीट को छोड़कर बाकी छह सीटें भाजपा मिली थीं। मटेरा सीट पर सपा उम्मीदवार को जीत मिली थी। 

11 of 12
श्रावस्ती जिले में श्रावस्ती और भिंगा दो विधानसभा क्षेत्र हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में यहां की श्रावस्ती सीट पर भाजपा के रामफेरन और भिंगा सीट पर बसपा के मोहम्मद असलम जीते थे। 



 
विज्ञापन

12 of 12
सुल्तानपुर जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। - फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से चार पर भाजपा को जीत मिली थी। इसौली विधानसभा सीट से सपा के अबरार अहमद जीते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें