फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पांचवें चरण के मतदान जारी, मौर्य, सिद्धार्थनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट

Sun, 27 Feb 2022 02:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
पांचवें चरण के मतदान में कई प्रमुख नेताओं ने वोट डाले - फोटो : ANI
यूपी विधानसभा चुनाव के चार चरणों के मतदान हो चुके हैं और पांचवें चरण के लिए मतदान जारी हैं। सुबह से जारी मतदान में कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटों पर भी वोट पड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में मतदान चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
डिप्टी सीएम और सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्या ने वोट डालने से पहले पूजा की - फोटो : ANI
इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और सिराथू से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने अपना वोट डाला। उन्होेंने कहा कि हवा में उड़ रही समाजवादी पार्टी की साइकिल इस बार बंगाल की खाड़ी में गिरेगी।
विज्ञापन

3 of 9
प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने अपना वोट डाला - फोटो : ANI
प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि हम इस चरण में 70 प्रतिशत मतदान की उम्मीद कर रहे हैं। हमारी बड़ी जीत होगी। उम्मीद है कि हम 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर मतदान की सेल्फी भी पोस्ट की।

4 of 9
यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वोट डाला - फोटो : ANI
यूपी सरकार में मंत्री और इलाहाबाद पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वोट डाला। उन्होंने कहा कि हम 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। जनता को निर्णय लेना है और वे विकास कार्यों को वोट देंगे।
विज्ञापन

5 of 9
कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने वोट डाला - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता और रामपुर खास से पार्टी नेता आराधना मिश्रा ने संग्रामगढ़ में मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत आपके वोट की होती है। देश के लिए और अपने भविष्य के लिए वोट करें।
विज्ञापन

6 of 9
अयोध्या में साधु-संतों ने वोट डाला - फोटो : अमर उजाला
पांचवें चरण के मतदान के दौरान अयोध्या में साधु-संतों ने मतदान किया। इस दौरान संतों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

7 of 9
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने वोट डाला - फोटो : ANI
कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बेंती में वोट डाला। उन्होंने कहा कि अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना अपने आप में एक चुनौती है। मैं अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ूंगा।

8 of 9
हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत ज्ञान दास - फोटो : ANI
अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत ज्ञान दास और अन्य साधु-संतों ने वोट डाले।
विज्ञापन

9 of 9
UP Election 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें