फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खामोशी और शांति: धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों पर लगाम, 10923 हटे तो 35221 की आवाज हुई कम

Wed, 27 Apr 2022 10:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
यूपी में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान जारी है - फोटो : अमर उजाला
उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने से शुरू कर दिए हैं या उनकी ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुसार कम करनी शुरू कर दी है। इस बीच बुधवार शाम चार बजे तक तक पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों से 10,923 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं जबकि 35,221 लाउडस्पीकरों की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप कम करा दी गई है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं - फोटो : ANI
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आगरा जोन में धार्मिक स्थलों से 413 लाउडस्पीकर हटाए गए जबकि 1,880 स्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई। मेरठ जोन में 1,204 लाउडस्पीकरों को उतारा गया जबकि 5,976 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई। बरेली जोन में 1,070 लाउडस्पीकरों को उतारा गया जबकि 6,257 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

3 of 4
धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला
सूचना के अनुसार, लखनऊ जोन में 2,395 लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है जबकि 7,397 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई है। लखनऊ कमिश्नरेट में 190 लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है जबकि 1,235 लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम कराई गई है।
विज्ञापन

4 of 4
loudspeaker
बता दें कि हाल ही में ध्वनि प्रदूषण के मामले में उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों से तेज आवाज के लाउडस्पीकर हटाने और छोटे लाउडस्पीकर से परिसर के अंदर ही आवाज सीमित रखने के आदेश दिए थे। जिसके चलते मंगलवार शाम को सीओ ने कोतवाली में धर्म गुरुओं के साथ बैठक की।
 
जोन/कमिश्नरेट   हटाए गए लाउडस्पीकर   लाउडस्पीकरों की ध्वनि कम की गई
आगरा जोन   413 1,880
मेरठ जोन 1,204 5,976
बरेली जोन 1,070 6,257
लखनऊ जोन 2,395 7,397
कानपुर जोन 1,056 1,713
प्रयागराज 1,172 1,614
गोरखपुर जोन 1,788 5,561
वाराणसी जोन 1,366 2,417
कानपुर कमिश्नरेट 80 335
लखनऊ कमिश्नरेट 190 1,235
गौतमबुद्धनगर 19 462
वाराणसी कमिश्नरेट   170 374
कुल 10,923 35,221
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें