फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Case: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर बनाई थी ठिकाने लगाने की योजना, पूछताछ में सह आरोपी ने खोले कई राज

Sat, 27 Feb 2021 09:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव कांड में पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ में असोहा कांड के सह आरोपी ने बताया कि घटना के तीन दिन पहले मुख्य आरोपी विनय उर्फ लंबू ने उसे कई बार फोन कर बुलाया। उसने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने वाली किशोरी को ठिकाने लगाने की बात कही थी।

सह आरोपी के अनुसार विनय के बार-बार कहने पर वह घटना वाले दिन उसके साथ गया था। विनय पहले से ही पानी भरी बोतल में जहर मिलाकर लाया था। उसे पानी में जहर की बात तब पता चली, जब तीनों किशोरियों की हालत बिगड़ने लगी। घटना के 15 दिन पहले वह मौसी के घर सदर कोतवाली के चांदपुर गांव गया था। विनय ने घटना के तीन दिन पहले 14 मार्च को दोस्ती का वास्ता देकर उसे बार-बार फोन कर गांव बुलाया था। 
विज्ञापन

2 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट 
प्रभारी निरीक्षक असोहा ओमप्रकाश रजक शुक्रवार सुबह 8.30 बजे अस्थायी जेल बक्खाखेड़ा से दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सुबह 9 बजे असोहा थाने पहुंचे। सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर व प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर चौरासी राघवन सिंह ने डेढ़ घंटे आरोपियों से पूछताछ की। लगभग 12 बजे दोनों को लेकर विवेचक घटनास्थल पर पहुंचे। यहां घटना का सीन रीक्रिएट कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग ले जाकर पूछताछ की। आरोपियों ने तीनों किशोरियों से बैठकर बात करने और पानी में जहर देकर बेहोश होने के बाद फेंकने वाली जगह दिखाई। पुलिस ने आरोपियों के बयान का मोबाइल से वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

3 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
किराना दुकान पर भी लेकर गई पुलिस 
घटनास्थल के बाद पुलिस आरोपियाें को उस किराना दुकान लेकर पहुंची जहां से आरोपियों व किशोरियों ने नमकीन का पैकेट खरीदे थे। दुकानदार शाबिर से दोनों का सामना कराया। सह आरोपी ने शाबिर से नमकीन का पैकेट खरीदने व शाबिर ने सह आरोपी को नमकीन पैकेट देना स्वीकार किया। दोपहर 12.47 बजे पुलिस दोनों को लेकर असोहा थाना पहुंची। 1.10 बजे पहुंची स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। 2.12 बजे सीएचसी असोहा में मेडिकल कराकर दोनों को अस्थायी जेल में पहुंचा दिया गया।  

 

4 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
गांव पहुंचने पर जुटी भीड़ को खदेड़ा 
किराना की दुकान पर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 50 से अधिक लोग पुलिस के इर्द-गिर्द खड़े हो गए। जांच में बाधा आते देख पुलिस ने ग्रामीणों को पहले हटने के लिए कहा। न मानने पर उन्हें खदेड़ा।

 
विज्ञापन

5 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
रोया सह आरोपी, बोला जेल में पढ़ेगा 
घटनास्थल पर पहुंचते ही सह आरोपी फफक पड़ा। उसने पहले मां से मिलने की इच्छा जताई। बाद में मां बहुत रोएगी, यह कहकर मिलने से इनकार कर दिया। कहा, जो किया है उसकी करनी का फल भुगतेगा। जेल में रहकर वह पढ़ाई करेगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विनय ने सह आरोपी को बताया बेकसूर 
पुलिस की पूछताछ में विनय हर सवाल का सही जवाब देता रहा। घटनास्थल से थाना पहुंचने और स्वॉट टीम की पूछताछ में वह रो पड़ा। बोला, बदले की आग में अंधा हो गया था। उसने घटना में सह आरोपी को निर्दोष बताया है। कहा कि उसे दोस्ती का वास्ता देकर साथ ले गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस खोजती रही मुख्य आरोपी का मोबाइल 
मुख्य आरोपी विनय का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला। विनय ने बताया कि घटना के बाद हड़बड़ी में उसने मोबाइल खेत में ही कहीं फेंक दिया था। पुलिस ने आधा घंटा तक खेत में मोबाइल की खोजबीन की पर नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें