फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result: उठक-बैठक और बुजुर्ग की मालिश करने वाले भाजपा प्रत्याशी का बजा डंका, लगातार दूसरी बार जीते

Fri, 11 Mar 2022 03:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 8
रॉबर्ट्सगंज सीट से लगातार दूसरी जीते भूपेश चौबे - फोटो : अमर उजाला
मंच पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करने और बुजुर्ग मतदाता की तेल-मालिश करने वाले भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे का डंका फिर से बजा है। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज सीट से लगातार दूसरी बार उन्होंने जीत दर्ज की। भूपेश चौबे को 84352 मत मिला, जबकि सपा के उम्मीदवार अविनाश कुशवाहा को 78449 मत प्राप्त हुआ।

इस तरह भूपेश चौबे 5905 मत से जीत गए। पिछले चुनाव में भी उनका मुकाबला सपा के अविनाश से ही था। बस अंतर काफी कम हो गया है।  भाजपा ने सोनभद्र की चारों सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए विपक्षी दलों को जोरदार झटका दिया है।

इस बार भाजपा ने अपने दम पर दुद्धी सीट जीतने में भी कामयाबी पाई है। वर्ष 2017 में तीन सीट भाजपा ने जीती थी, जबकि दुद्धी सीट पर सहयोगी दल अपना-दल एस को जीत मिली थी।  विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश चौबे अपने अनोखे तरह के प्रचार को लेकर चर्चा में रहे।  
विज्ञापन

2 of 8
वृद्ध मतदाता की तेल मालिश करते दिखे थे विधायक भूपेश चौबे - फोटो : सोशल मीडिया।
टिकट मिलने के बाद से भूपेश चौबे ने चप्पल पहनना छोड़ दिया था। नंगे पांव चलकर ही उन्होंने नामांकन पत्र जमा किया। वह पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भी नंगे पांव ही रहे। वह सिर्फ फलाहार ही ग्रहण कर रहे थे। इसके पीछे उनकी दलील दी कि इलाके की जनता उनके लिए भगवान है और भगवान का आशीर्वाद लेने वह चप्पल पहनकर नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
कान पकड़कर उठक-बैठक करते विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।
त्रिदेव सम्मेलन के दौरान राबर्ट्सगंज से विधायक भूपेश चौबे ने जब मंच पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक किया तो हंगामा मच गया। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो की देश स्तर पर चर्चा हुई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी दलों ने इसे लेकर भाजपा विधायकों पर खूब निशाना साधा। इसी के बाद तेल मालिश का वीडियो आने के बाद पार्टी की खूब किरकिरी हुई। 

4 of 8
वृद्ध मतदाता की तेल मालिश करते दिखे विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।
डैमेज कंट्रोल करते हुए भाजपा के रणनीतिकारों ने इसे विधायक की सरलता से जोड़ दिया। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जगह-जगह इस चर्चा को हवा दी गई कि विधायक काफी सरल हैं। विधायक होकर भी भला कोई मंच से इस तरह माफी मांगता है क्या? जोर-शोर से प्रचारित इन बातों का जनता पर असर हुआ। लिहाजा जो वर्ग पहले विधायक से नाराज थे उनका भी मिजाज बदलने लगा। रही-सही कसर पीएम मोदी की सभा ने पूरी की।
विज्ञापन

5 of 8
भूपेश चौबे - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बसपा से ब्राह्मण मतों में बिखराव को रोकने के लिए पार्टी के बड़े ब्राह्मण नेताओं को इसी क्षेत्र में लगाया गया। चतरा और नगवां में जो ब्राह्मण मतदाता विधायक से नाराज थे, उनमें अंतिम समय में यह संदेश दिया गया कि अगर वह भाजपा के साथ नहीं आए तो सपा जीत जाएगी। कोन में स्थानीय होने के मुद्दे को उठाया गया। नतीजा बसपा कमजोर होती गई और इसका लाभ भाजपा को मिला।
विज्ञापन

6 of 8
भाजपा से भूपेश चौबे लगातार दूसरी बार जीते। - फोटो : अमर उजाला
चुनावी जंग जीतने के लिए भूपेश चौबे ने कार्यकर्ताओं को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो अपने भगवान को प्रसन्न करने में भी वह पीछे नहीं रहे। चुनाव में नामांकन से लेकर जीत की घोषणा तक वह पूजा-पाठ करते रहे।  मतगणना से पहले वह बुधवार की रात भर मंदिर में रहे। वहां जाप व पूजा पाठ किया। सुबह होने पर वह सीधे राबर्ट्सगंज स्थित अपने चुनाव कार्यालय पर गए। जीत का एलान होने तक वह मतगणना स्थल पर भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 8
भूपेश चौबे - फोटो : अमर उजाला
चुनाव से पहले सोनभद्र जिले के सभी विधायकों के प्रति जनता में जबरदस्त नाराजगी थी। कोई विधायक के फोन न उठाने से नाराज था तो किसी के मन में यह पीड़ा थी कि विधायक ने कभी क्षेत्र में दर्शन भी नहीं दिए। हर कोई इस बार सबक सिखाने का मन बनाए हुए था। भाजपा के प्रत्याशी मुख्य लड़ाई से बाहर नजर आ रहे थे लेकिन दो मार्च को पीएम मोदी की सभा के बाद ऐसा जादू चला कि न सिर्फ जनता विधायकों से नाराजगी भूल गई बल्कि उन्हें दोबारा जीताने के लिए खूब वोट भी किया।
विज्ञापन

8 of 8
भाजपा - फोटो : amar ujala
वर्ष 2017 में सोनभद्र की चारों सीट भाजपा-अपना दल-एस गठबंधन के खाते में गई थी। तब प्रचंड मोदी लहर में घोरावल में 57 हजार तो ओबरा में 44 और राबर्ट्सगंज में 40 हजार वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी जीते थे। दुद्धी में अपना दल-एस प्रत्याशी को महज 1085 वोटों के अंतर से जीत मिली थी। जनता के भरपूर समर्थन और केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद विधायकों का कामकाज जनता की उम्मीदों के अनुकूल नहीं रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें