फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: कान पकड़कर उठक-बैठक करने वाले विधायक अब मतदाता की तेल मालिश करते दिखे, वीडियो वायरल

Sat, 26 Feb 2022 03:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 6
वृद्ध मतदाता की तेल मालिश करते दिखे विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।
चुनाव भला क्या-क्या न करा दे। चुनाव जीतने के लिए नेता लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं, ये बात यहां यूं ही नहीं कही जाती। आपने कितनी ही बार चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को अपने क्षेत्र के लोगों के आगे हाथ जोड़ते, उनके पैर छूते देखा होगा। लेकिन यूपी के एक विधायक ने इस मामले में अलग ही लेवल छू लिया है।

हाल ही में भरी सभा में कान पकड़कर उठक-बैठक कर माफी मांगने के बाद अब वो मतदाता की तेल मालिश करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो है राबर्ट्सगंज के भाजपा विधायक व प्रत्याशी भूपेश चौबे का।

वीडियो में वह एक बुजुर्ग की तेल मालिश कर रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है, मगर पिछले दिनों मंच पर उठक-बैठक के बाद इस नए वीडियो की खूब चर्चा है। 
विज्ञापन

2 of 6
वृद्ध मतदाता की तेल मालिश करते दिखे विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।
सोनभद्र में सातवें चरण में सात मार्च को चुनाव है। मतदान में अब गिने-चुने दिन शेष रहने के कारण प्रत्याशी ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। रूठों को मनाने की कोशिश जारी है तो मतदाताओं के दिलों में जगह बनाने के लिए अन्य तरह के हथकंडे भी अपनाए जा रहे हैं। 


विज्ञापन

3 of 6
कान पकड़कर उठक-बैठक करते विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।
इसी क्रम में पिछले दिनों भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में राबर्ट्सगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे का भरे मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए का वीडियो सामने आया था। नाराजगी दूर करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने खेद प्रकट किया था। 

4 of 6
वृद्ध मतदाता की तेल मालिश करते दिखे विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।
अब विधायक का नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक गांव में बुजुर्ग मतदाता की धूप में तेल मालिश कर रहे हैं। यह वीडियो कब का और किस गांव का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। भाजपा से जुड़े लोग इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
वृद्ध मतदाता की तेल मालिश करते दिखे विधायक - फोटो : सोशल मीडिया।
भूपेश चौबे नामांकन के बाद से ही लगातार नंगे पैर भी चल रहे हैं। उन्होंने चुनाव में जीत तक अन्न ग्रहण न करने का भी संकल्प लिया है। उनका कहना है कि मतदाता उनके लिए भगवान हैं, लिहाजा वह उनके सामने पदवेश में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा विधायक व प्रत्याशी भूपेश चौबे - फोटो : अमर उजाला
विपक्षी दल इस वीडियो को उनके विरोध में ही आजमाने लगे हैं। भाजपा विधायक के इस वीडियो को कोई चुनावी हथकंडा बता रहा है तो कोई कुछ और टिप्पणी कर रहा है। राबर्ट्सगंज सीट से वर्ष 2017 में सपा प्रत्याशी अविनाश कुशवाहा को हराकर भाजपा के भूपेश चौबे विधायक बने थे। पार्टी ने इस बार फिर से भूपेश चौबे पर ही दांव लगाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें