सोनभद्र जिले के पांपी गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। चार वर्ष पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। मायके वालों ने पांच लाख रुपये दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर छानबीन में जुट गई है।
सदर कोतवाली के सुकृत चौकी क्षेत्र के मझुई गांव निवासी रामलोचन की बेटी नीतू मौर्य (23) की शादी वर्ष 2017 में पांपी गांव निवासी दिलीप सिंह से हुई थी। पिता रामलोचन का आरोप है कि दिलीप ने बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली और फिर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे बेटी से मिलने नहीं दिया जाता और दरवाजे पर जलील कर ससुराल वाले उन्हें भगा देते थे। ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये चाहते थे। मौके पर पहुंचे पिता प्रेम विवाह का प्रमाण पत्र लेकर आए थे। देखें आगे की स्लाइड्स