फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: ईंट के वार से न मरी तो गला दबाकर मारा, 30 किलोमीटर दूर कार से शव लेकर घर पहुंचा पति

Sun, 24 May 2026 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

बागपत के एक ईंट भट्ठे पर महिला की मौत के मामले में उसके पति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पति ने पत्नी पर शक होने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
1 of 7
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद ने बागपत के सरूरपुर कलां क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर अनैतिक संबंधों के शक में शुक्रवार की देर रात पत्नी इशरत (35) की ईंट से वार कर और गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी पत्नी का इलाज कराने की बात कहकर दोस्त के साथ उसकी कार से शव को घर छोड़कर फिर ईंट भट्ठे पर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को वहीं से हिरासत में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: 40 साल बाद क्यों टूटा भरोसा, सेट बैक पर मचा बवाल, आशियाना बचाने को सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन

2 of 7
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गांव खेड़ा कुरतान निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद करीब पांच महीने से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बागपत के गांव सरूरपुर कलां क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार देर रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पति ने पत्नी की पहले बेरहमी से पिटाई की। ईंट से उसके नाजुक अंगों पर वार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने बागपत के रहने वाले अपने दोस्त को पत्नी का इलाज कराने की बात कहकर कार के साथ बुलाया। कार से अपने बच्चों के साथ शव लेकर खेड़ा कुरतान में शनिवार सुबह करीब चार बजे पहुंचा। परिजनों को भी पत्नी के बीमार होने की बात कहकर वहां से फिर ईंट भट्ठे पर भाग गया।

परिजनों ने महिला को मृत अवस्था में पाया तो हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ईंट भट्ठे से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 7
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अनैतिक संबंधों के शक में ले ली जान 
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी आस मोहम्मद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात में ईंट भट्ठे पर उसने अपनी पत्नी के पास से किसी व्यक्ति को जाते हुए देखा। उसने उसका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे में उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसने वापस आकर पत्नी से उस व्यक्ति के बारे में पूछा तो उसने नहीं बताया।

इसके बाद आरोपी ने उसके नाजुक अंग पर ईंट से वार किया, लेकिन जब उसने नहीं बताया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात बागपत जिले में हुई है, वहीं की पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।

4 of 7
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बच्चे के दादा-दादी बने सहारा
शरत की हत्या के बाद पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब पांचों बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी उनके दादा इशाक व दादी पर आ गई है। उन्हें उम्मीद नहीं है कि बेटे ने पत्नी की जान ले ली।
विज्ञापन

5 of 7
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
30 किलोमीटर दूर पत्नी का शव लेकर पहुंचा, कहीं नहीं मिली पुलिस
बागपत जिले के सरूरपुर क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति आस मोहम्मद कई घंटे तक शव को लिए बैठा रहा। सुबह भोर में 30 किलोमीटर दूर कार से शव को लेकर अपने गांव खेड़ा कुरतान पहुंचा। रास्ते में दो थाने और चार पुलिस चौकी उन्होंने पार की, लेकिन कहीं पर कोई चेकिंग नहीं हुई। इस दौरान आरोपी भी बेखौफ ही रहा।
विज्ञापन

6 of 7
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आस मोहम्मद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात में करीब 12 बजे के आसपास उसने पत्नी इशरत की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह रात में कई घंटे तक शव के पास ही मौजूद रहा। अपने दोस्त को पत्नी को बीमार होने का हवाला देकर कार लेकर बुलाया। वह कार में शव को रखकर ईंट भट्ठे से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने गांव पहुंचा।

रास्ते में बागपत जिले की सरूरपुर चौकी, बड़ौत नहर पुल चौकी, छपरौली चौकी, बड़ौत कोतवाली, इसके बाद रमाला थाना, ककड़ीपुर पुलिस चौकी, फिर शामली जिले की एलम चौकी को पार करते हुए अपने घर पहुंचा। इस दौरान कहीं पर पुलिस ने चेकिंग नहीं की गई। इससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपी ने अपने बच्चों को भी महिला का बीमार होना बताया था। बच्चों को तो यह आभास तक नहीं हुआ कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: सुबह से ही आसमान से बरसी आग, नौतपा से पहले बढ़ी तपिश, अगले कई दिन राहत के नहीं आसार
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर भी करता था शक
पुलिस की पूछताछ में बताया कि महिला फोन पर बात करती थी तो उसे शक होता था कि वह किसी आदमी से बात कर रही है। इसे लेकर भी पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आस मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि उसका इरादा पत्नी की हत्या करना नहीं था। वह उसके पास से गए व्यक्ति की जानकारी करने के लिए उसके गले को दबाकर उसे डरा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें