फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवैध कॉलोनियों पर गरजा योगी का बुलडोजर, ध्वस्त किए प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय, देखें तस्वीरें 

Thu, 21 Apr 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 5
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में शामली शहर की पांच अनधिकृत कॉलोनियों पर गुरुवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। इस दौरान प्लाटों की चहारदीवारी, सड़कें, बिजली के खंभे और प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालयों को ध्वस्त किया गया। 

शामली जिले में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण चल रहा है। जबकि दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे और अंबाला-शामली इकनॉमिक एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है।
विज्ञापन

2 of 5
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
जिले के चारों ओर रिंग रोड और तीन हाईवे के बाईपास का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। ऐसे में पांच किलोमीटर के दायरे में कई अनधिकृत कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। ऐसी ही आठ कॉलोनियों को प्राधिकरण ने चिह्नित किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
वहीं गुरुवार को प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद के साथ प्राधिकरण की टीम, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, आदर्श मंडी पुलिस ने रेलपार में पुराने एसपी कार्यालय के पास तीन कॉलोनी, कुड़ाना रोड और सहारनपुर रोड पर एक-एक अनधिकृत कॉलोनी पर कार्रवाई की। बुलडोजर से इन कॉलोनियों की सड़कों को ध्वस्त किया गया। चहारदीवारियों और प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालयों को भी तोड़ दिया गया।

4 of 5
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
प्राधिकरण की कार्रवाई से जिले के प्रॉपर्टी डीलरों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। प्राधिकरण सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि शहर की चिह्नित तीन और कॉलोनियों पर प्राधिकरण का बुलडोजर कार्रवाई करेगा। नियमित रूप से कार्रवाई चलती रहेगी। रेरा में भी अनधिकृत कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल, सहायक अभियंता सुनील गुप्ता, हरिशंकर गौतम, अवर अभियंता राजीव त्यागी, अवनीश गर्ग, विनय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
प्राधिकरण ने पहले जारी किए थे नोटिस
सचिव महेंद्र प्रसाद के मुताबिक प्राधिकरण की ओर से मोहल्ला रेलपार में करीब 10.38 हेक्टेयर भूमि पर रामबीर बिट्टू और विनोद ने, कुड़ाना रोड पर 2.03 हेक्टेयर भूमि पर यूनुस ने और सहारनपुर रोड पर सेठलाल के नाम से कांशीराम आवासीय योजना से सटी करीब 3.08 हेक्टेयर भूमि पर अनधिकृत रूप से बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण ने पूर्व में नोटिस जारी किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें