फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: क्लीनिक पर मशीन में रखे दो नवजात ने ठंड से तड़पकर दम तोड़ा, एसी-पंखा खुला छोड़ सो गया झोलाछाप चिकित्सक

Sun, 24 Sep 2023 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 6
दो नवजात बच्चों की मौत - फोटो : Amar Ujala
शामली जनपद में एक झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही के कारण दो नवजात शिशुओं की जान चली गई और अफसर सोए रहे। आठ वर्ष से छोलाछाप डॉक्टर बच्चों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहा था।

आखिरकार उसकी लापरवाही दो मासूमों पर भारी पड़ गई। मामला कैराना के एक क्लीनिक का है जहां बच्चों की मौत हो गई। नवजात बच्चों की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया, साथ ही सीएमओ को मामले से अवगत कराया। 
विज्ञापन

2 of 6
दो नवजात बच्चों की मौत - फोटो : Amar Ujala
शनिवार सुबह करीब 3:00 बजे गांव बसेडा निवासी नाजिम की पत्नी तस्मीना ने सरकारी अस्पताल पर एक बेटे को जन्म दिया। नाजिम की मां रुखसाना ने बताया कि रात में ही अस्पताल पर मौजूद आशा ने कहा कि बच्चे के स्वास्थ्य में कमी है और फोन करके पास ही स्थित देव क्लीनिक के डॉक्टर नीटू को बुला लिया।

 


 
विज्ञापन

3 of 6
दो नवजात बच्चों की मौत - फोटो : Amar Ujala

नीटू ने बच्चों को देखकर कहा कि इसे 72 घंटे मशीन में रखना पड़ेगा और पेट से गंदा पानी निकालना पड़ेगा। इसके बाद बच्चे को देव क्लीनिक पर एडमिट कर लिया। इसके अलावा आर्य पुरी निवासी ताहिर की पत्नी ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे सरकारी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया।

 

4 of 6
दो नवजात बच्चों की मौत - फोटो : Amar Ujala
ताहिर भी अपने नवजात बेटे को दिखाने के लिए देव क्लीनिक पर ले गया। डॉक्टर ने इसे भी 72 घंटे मशीन में रखने की सलाह दी और बच्चे को एडमिट कर लिया। रविवार सुबह 5:00 बजे परिजनों ने देखा कि दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों बच्चों के परिजनों ने हंगामा कर दिया।

 

विज्ञापन

5 of 6
हंगाम करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर एयर कंडीशन और पंखा खोलकर सो गया, जिस कारण ठंड लगने से बच्चों की मौत हो गई है। सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shamli police - फोटो : Amar ujala

आसपास के लोगों ने बताया कि यह क्लीनिक पिछले आठ वर्ष से चल रहा था, जबकि कथित डॉक्टर ने बताया कि वह केवल 12वीं पास है। आखिर जिले का स्वास्थ्य विभाग किस गहरी नींद में सोया पड़ा है कि आठ साल से एक 12वीं क्लास पास डॉक्टर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करता रहा और स्वास्थ्य विभाग सरकार से मोटी मोटी सैलरी लेता रहा। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नेत्रपाल ने बताया कि मामले में सीएमओ को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें