शामली में एक बार फिर से कैराना के नोमान इलाही ने जिले के माथे पर बदनुमा दाग लगा दिया। पाकिस्तान से जासूसी करने के शक में उसे पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर इकबाल उर्फ काना और अन्य के संपर्क में था। पुलिस को अभी भी शक है कि इकबाल और उसके सहयोगी पानीपत, शामली ही नहीं देशभर में आईएसआई एजेंट तैयार कर देश विरोधी गतिविधियों करा रहे हैं।