पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पानीपत से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नौमान इलाही के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे का रहने वाला है। पानीपत सीआईए उसे लेकर कैराना पहुंची।
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी नोमान व कैराना में उसके घर पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
पानीपत की सेक्टर 29 पुलिस ने कैराना निवासी नोमान इलाही को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बुधवार सुबह पानीपत सीआईए आरोपी को साथ लेकर कैराना पहुंची और मनी ट्रांसफर के मामले में जन सेवा केंद्र संचालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
2 of 5
नोमान के घर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नोमान इलाही कुछ सालों से पानीपत में अपनी बहन के यहां रह रहा था तथा एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। नोमान इलाही को पानीपत की सेक्टर 29 पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 1995 में देश छोड़कर पाकिस्तान भागे आईएसआई एजेंट इकबाल काना से भी संबंध बताये गए।
बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे पानीपत की सीआईए पुलिस आरोपी को साथ लेकर कैराना पहुंची, जहां उन्होंने मनी ट्रांसफर के मामले में एक जन सेवा केंद्र संचालक से गहनता से पूछताछ की। सीआईए ने जन सेवा केंद्र संचालक को कहा कि मनी ट्रांसफर का सारा रिकॉर्ड लेकर पानीपत आ जाओ। इसके बाद टीम वापस पानीपत लौट गई। पानीपत डीएसपी सतीश का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
4 of 5
नोमान का घर
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता की हो चुकी मौत
पुलिस के अनुसार, आरोपी नोमान के पिता अहसान इलाही, माता कौशल बानो की करीब पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसकी बहन की शादी पानीपत में हुई थी, इसलिए वह करीब चार माह से पानीपत में रह रहा था। आतंकियों के संपर्क में कैसे आया पुलिस की जांच में जुटी हुई है।
सोशल मीडिया के माध्यम से भेजता था सूचना
सूत्रों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से देश की सूचना पाकिस्तान भेजता था।भारत की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां भी भेज रहा था।