फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिलखती रही दीपक की प्रेमिका, जमकर किया हंगामा, दरोगा ने बताई सच्चाई, आखिर क्यों देर तक दबाया मामला

Tue, 15 Oct 2024 10:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस कस्टडी में आत्महत्या के जानकारी लगते ही दीपक की प्रेमिका का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस हिरासत में प्रेमी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के मुंडाखेड़ी गांव के दीपक की हत्या की गई या फिर उसने आत्महत्या की? पुलिस इस गुत्थी में उलझ गई है। लेकिन इतना जरूर है कि पूरे मामले में दीपक बिजनौर पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया।

इस घटना के नाै घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं पुलिस ने नाै घंटे तक मामले को दबाए रखा। एक तरफ दीपक की प्रेमिका बिलख-बिलखकर दरोगा और अपने परिजनों पर प्रेमी की हत्या का आरोप लगाती रही तो वहीं दरोगा ने बताया कि आखिर क्यों उसने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के अंबाला से लेकर शामली तक दीपक ने एक दो नहीं, बल्कि दस से अधिक बार पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि उसे युवती से अलग करने का प्रयास किया तो वह जान दे देगा, पुलिस ने उसकी चेतावनी को अनदेखा किया।

युवती के परिजनों और अन्य ने भी युवक के चेतावनी देने के बयान पुलिस के समक्ष दिए हैं। यदि दीपक फंदे पर खुद लटका तो दरोगा उसका शव खुद ही उतारकर थाने क्यों पहुंच गए। सूचना देकर पुलिस को मौके पर क्यों नहीं बुलाया।
विज्ञापन

3 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दरोगा बोला-मैं डर गया था
घर के अंदर दीपक का शव देखकर एक बार तो मैं पूरी तरह से डर गया था। मुझे मेरी वर्दी जाने का डर सता रहा था, इसलिए मैंने पहले जिंदा होने की आशंका के चलते उसे अस्पताल ले जाने की ठानी मगर अन्य लोगों ने मौत की बात कहीं तो उसे सीधे कोतवाली लेकर आ गया। ये बातें दरोगा सुनील कुमार ने बताईं।

4 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया कि सुबह लड़की का चाचा जागा तो उसने देखा कि कमरे की लाइट बंद है जबकि वे लाइट खोलकर सोए हुए थे। पास से ही दीपक को गायब पाया। उन्होंने सूचना दी। वह कमरे से बाहर आए तो युवक का शव सीढियों पर लगी लोहे की एंगल पर लटका था।

किसी तरह लोगों की मदद से शव को उतारा। उसके जिंदा होने की संभावना को लेकर अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन सभी ने कहा कि युवक मर चुका है। जिस पर मैं भाई की कार में शव को लेकर कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी दी। मेरी गलती रही। शायद मैं युगल को घर पर न ले जाकर कोतवाली ले जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। मैं जिंदगीभर खुद को माफ नहीं कर सकूंगा।
विज्ञापन

5 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही बोली- मुझे जानकारी नहीं
महिला सिपाही अनु ने पुलिस को बताया कि वह घटना के समय लड़की के साथ नीचे के कमरे में सोई हुई थी, जिसके कारण उसे कोई जानकारी नहीं है। बाद में दीपक की मौत की जानकारी जरूर मिली थी।
विज्ञापन

6 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका ने किया हंगामा
दीपक की मौत के बाद लड़की ने हंगामा कर दिया। उसने कहा कि दीपक को मेरे परिजनों के साथ क्यों रखा गया? जबकि पहले ही दीपक ने उससे अलग नहीं होने की चेतावनी दी थी। वह प्रेमी की हत्या का आरोप लगाती रही और बिलखती रही। बाद में लड़की को पुलिस ने किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन

7 of 8
एसपी बिजनाैर - फोटो : अमर उजाला
अलग कमरे में सोया था दरोगा
पुलिस के मुताबिक दरोगा ने अपने पैतृक घर पर लड़की को महिला कांस्टेबल के साथ एक कमरे में रखा था। प्रेमी युवक को ऊपर के कमरे में लड़की के पिता व चाचा के अलावा गाड़ी चालक और युवक के दोस्त के साथ रखा। जिस कमरे में रखा गया, उस खिड़की में शीशा, जाली या कोई रेलिंग नहीं लगी थी। उसमें कोई भी व्यक्ति आसानी से आ जा सकता है। दरोगा अन्य कमरे में सोया हुआ था।


 
 
विज्ञापन

8 of 8
दरोगा व माैके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लड़की के कराए मजिस्ट्रेटी बयान
शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में लड़की के बयान दर्ज कराने के लिए डीएम को प्रकरण से अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेजी गई। नायब तहसील राजकुमार ने कोतवाली पहुंचकर लड़की के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें