फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम में आग: धू-धू कर जलती रहीं 50 से ज्यादा स्कूटी, धमाके के साथ बैटरी फटकर दीवारों से टकराईं

Fri, 14 Aug 2026 07:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में प्रविंद्र कुमार के इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 6
शोरूम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से 50 से अधिक स्कूटी और बैटरी समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान जल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दमकल कर्मियों ने बुझाई आग। - फोटो : अमर उजाला
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में प्रविंद्र कुमार उर्फ बिट्टू का इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। शोरूम की ऊपरी मंजिल पर वे स्वयं रहते हैं। उनका पुत्र वरदान चंडीगढ़ में बीडीएस की पढ़ाई कर रहा है और पुत्री तमन्ना वहीं पर कोचिंग कर रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह प्रविंद्र कुमार शोरूम के शटर का ताला बंद कर टहलने गए थे। करीब साढ़े सात बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। शोरूम से धुआं निकलता हुआ देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। देखते ही देखते आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। शोरूम के बाहर भीड़ इकट्ठी हो गई।

4 of 6
शोरूम के पीछे की ओर से डाला पानी। - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंचीं और पीछे की तरफ दीवार पर चढ़कर शोरूम के अंदर पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। शोरूम संचालक प्रविंद्र मौके पर पहुंचे और शटर का ताला खोला। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक शोरूम में खड़ीं 50 से ज्यादा स्कूटी, बैटरी व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। शोरूम संचालक ने आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई है। फायर स्टेशन इंचार्ज युवकेश ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
धमाके के साथ फटती रहीं बैटरी
शोरूम में आग तेजी से फैल गई। शोरूम में रखी स्कूटी की बैटरियां भी आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान बैटरियां धमाके के साथ फटीं और उछलकर दीवारों से टकराती रहीं। कॉलोनी के बीच बने शोरूम में अचानक आग लगने से लोगों में दहशत बनी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शोरूम में स्कूटी जलकर कबाड़ हो गईं। - फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर खाली होने से बड़ा हादसा होने से बचा
शोरूम में एलपीजी गैस के दो सिलिंडर रखे हुए थे। सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि सिलिंडरों में गैस नहीं थी। इस कारण वे फटने से बच गए। अगर सिलिंडर गैस से भरे होते तो वे आग में फटकर दूर तक जा सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, शोरूम से होकर ही ऊपर की मंजिल पर जाने का रास्ता है। आग लगने के दौरान शोरूम संचालक घर पर नहीं थे, अगर वे उस समय घर पर होते तो उन्हें वहां से निकलने में दिक्कत हो सकती थी।

ये भी देखें...
Bijnor: चोरी करने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा तो युवक के सीने में मारी गोली, लहूलुहान हालत में भर्ती कराया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें