मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : amar ujala
वहीं शनिवार को गाड़ीवाला के जंगल में मुंडेट निवासी धर्मवीर के निर्माणाधीन नलकूप पर सवित का शव फांसी पर लटका मिला। दोनों बच्चों के शव भी पास ही पड़े थे। सवित की जेब में मिले एक अखबार के टुकड़े पर मोबाइल नंबर लिखा था, इसके अलावा नलकूप के गेट पर भी उसने ईंट के टुकड़े से मोबाइल नंबर लिखा था, जिस पर कॉल कर पुलिस ने परिजनों को बुलाया।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा ही घटना की वजह प्रतीत हो रहा है। पुलिस की जांच कर रही है, जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।