फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेवर में दिखे सीएम योगी: विपक्षी दलों पर किए जमकर प्रहार, बोले- भाजपा सरकार में गुंडे ही कर गए पलायन, तस्वीरें

Mon, 08 Nov 2021 10:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 6
सीएम दौरे को लेकर रहे कड़े इंतजाम - फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने मंच से बोलते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में जब दो निर्दोष नौजवान मारे गए, तब इन लोगों को जाति नजर नहीं आ रही थी। वहां जब निर्दोष हिंदुओं के घर जलाए जा रहे थे, तब जातिवाद की राजनीति करने वालों को उनकी जाति नजर नहीं आई थी। योगी आदित्यनाथ कैराना क्षेत्र की नब्ज को भांपते हुए पूरे तेवर में नजर आए। उनका अधिकांश संबोधन हिंदुत्व और कानून व्यवस्था पर फोकस रहा। 

योगी ने कहा बाबू हुकुम सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने यहां विकास और क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को जोर-शोर से उठाया, उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज होते थे और प्रताड़ित किया जाता था। तब की सरकार तालिबानी सोच को बढ़ावा देती थी। ऐसी मानसिकता को बढ़ावा देने वालों को मारीच व सुबाहु की तरह ही दुर्गति का शिकार होना पड़ेगा। पिछली सरकारों में कोई गरीब बीमार होता था, तो इलाज के लिए असहाय हो जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया है, ताकि गरीब का इलाज भी संभव हो सके। 2017 से पहले शामली के लोग इलाज के लिए दिल्ली जाते थे। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद कोरोना काल में इलाज के लिए दिल्ली से शामली भी आए। अब शामली में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की भी योजना है।
विज्ञापन

2 of 6
पलायन के बाद कैराना लौटे परिवारों से मिले सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना में अपराधियों का बोलबाला रहता था। यहां के व्यापारी दूसरे जनपदों और प्रदेशों में पलायन कर गए थे। जनता की आवाज उठाने वाले यहां के जनप्रतिनिधियों पर सपा सरकार में झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। मोदी जी के आह्वान पर जनता ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई। जिसके बाद पलायन कराने वाले गुंडे खुद पलायन कर गए। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
धर्मचक्र घूमने पर लगाने लगे लंबा टीका 
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मचक्र लगातार घूमता रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मचक्र ऐसा घुमाया कि जो लोग मंदिर जाने में संकोच करते थे, अब लंबा टीका लगाकर चलते हैं। यह आप लोगों की एकता की ताकत है। हमारी सरकार ने साढ़े चार वर्ष बिना भेदभाव काम किया है। पिछली सरकारों में कुछ परिवारों और खानदानों के लिए ही काम होता था। उन लोगों के लिए विकास का मतलब एक परिवार होता था। जाति, चेहरा और पैसा देखकर नौकरी दी जाती थी। अब शामली और मुजफ्फरनगर के युवाओं को नौकरी मिलती है तो खुशी होती है। पहले यहां के युवा नौकरियों से वंचित रह जाते थे।

4 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
1278 जवान बटालियन में रहेंगे, सुरक्षित माहौल मिलेगा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैराना में पीएसी कैंप की मांग की जा रही थी। हमने 250 करोड़ की लागत से बनने वाली बटालियन दी है। बटालियन कैंप से बड़ी होती है। यहां 1278 जवान हर समय मौजूद रहेंगे। जो किसी भी विपरीत परिस्थिति से आसानी से निपट सकते हैं। पीएसी बटालियन की स्थापना से लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी। जब-जब पीएसी का डंडा चलेगा तो दंगाई दूसरे लोक की यात्रा करते दिखाई देंगे या फिर गले में माफी की तख्ती लटकाए घूमेंगे। अब कोई किसी की बहन-बेटी को गलत नजरों से देख नहीं सकता है। निर्दोष को सता नहीं सकता है। अराजकता और दंगा करके कोई देखे तो उसकी कई पीढ़ी भूल जाएंगी कि दंगा कैसे होता है।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ani
सीएम योगी कैराना में रहे साढ़े तीन घंटे  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना में करीब साढ़े तीन घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने करीब 40 मिनट पलायन पीड़ितों के साथ बिताए, जबकि 30 मिनट जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनका पूरा फोकस कानून-व्यवस्था और विकास पर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैराना में सीएम योगी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर सोमवार दोपहर 12:10 बजे कैराना में उतर गया। हेलीपैड से ही वह सीधे पलायन के बाद कैराना लौटे व्यापारी परिवारों से मिले। 1.30  बजे के लगभग विजय पथिक महाविद्यालय मे बनाए गए मंच पर पहुंचे। सभास्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते याद किया। सभा में बाबू हुकुम सिंह अमर रहे के नारे लगते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें