फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोड वर्ड से चल रहा गोगी गैंग: ‘बदबस जी-जेन’ बोलते ही मिलते हैं हथियार, चोरी की बाइक-कार भी जुटाता था गैंग

Sun, 06 Sep 2026 07:53 AM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने गोगी गिरोह के कथित हथियार और चोरी के वाहन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है। ‘बदबस जी-जेन’ कोडवर्ड के जरिए हथियार पहुंचाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 8
अंकित हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को गोगी गिरोह के कथित हथियार और चोरी के वाहनों की सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य पिछले तीन-चार साल से ‘बदबस जी-जेन’ कोडवर्ड के जरिए बरेली से दिल्ली, बहादुरगढ़ होते हुए सोनीपत तक हथियार पहुंचाते रहे हैं। सोनीपत में इन्हें गिरोह के शार्प शूटरों तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस के मुताबिक अंकित की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी इसी नेटवर्क से बरेली से दिल्ली और बहादुरगढ़ होते हुए सोनीपत पहुंची थी। इसके बाद यह पिस्टल मुठभेड़ में मारे गए सुमित और मोहित तक पहुंचने की बात जांच में सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 8
सत्यम और आर्यन। अंकित बालियान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
‘बदबस जी-जेन’ में छिपे हैं शहरों के नाम
पुलिस की जांच के अनुसार ‘बदबस’ के हर अक्षर का इस्तेमाल अलग-अलग शहरों के लिए किया जाता था। इसमें ‘ब’ से बरेली, ‘द’ से दिल्ली, दूसरे ‘ब’ से बहादुरगढ़ और ‘स’ से सोनीपत का संकेत लिया जाता था। वहीं ‘जी-जेन’ का इस्तेमाल गिरोह से जुड़े युवा सदस्यों के लिए किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि हथियारों की सप्लाई के दौरान गिरोह के सदस्यों के बीच इसी कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जाता था। विदेश में बैठे गिरोह से जुड़े चिराग के सोशल मीडिया खातों में भी इस कोडवर्ड के इस्तेमाल की बात जांच में सामने आई है।
विज्ञापन

3 of 8
अंकित बालियान की तेरहवीं - फोटो : अमर उजाला
यूपी से उत्तराखंड और पंजाब तक नेटवर्क की पड़ताल
पुलिस के अनुसार कथित गोगी गिरोह का नेटवर्क हरियाणा के अलावा पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक फैला हुआ बताया जा रहा है। जांच में सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, भिवानी, सिरसा, पानीपत, दिल्ली के सरोजनी नगर समेत बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और देहरादून तक हथियार पहुंचाए जाने की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस बरेली में हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश में भी जुटी है।

4 of 8
अंकित हत्याकांड - फोटो : अंकित हत्याकांड
वारदात से महीनों पहले चोरी कराते थे बाइक-कार
पुलिस को कथित नेटवर्क के बारे में एक और अहम जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि वारदात के लिए वाहन भी पहले से जुटाए जाते थे। शामली, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से बाइक और कारें वारदात से करीब चार महीने पहले चोरी कराई जाती थीं।

इन्हीं चोरी के वाहनों से शूटर अलग-अलग राज्यों में वारदात करने पहुंचते थे। पुलिस के अनुसार वारदात से कुछ मिनट पहले वाहन की नंबर प्लेट बदलकर आसपास के किसी जिले के वाहन का नंबर लगा दिया जाता था।
विज्ञापन

5 of 8
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत-बहादुरगढ़ बताए गए हथियार सप्लाई के प्रमुख ठिकाने
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार जांच में सोनीपत और बहादुरगढ़ को कथित हथियार सप्लाई के प्रमुख ठिकानों के रूप में चिह्नित किया गया है। उनके मुताबिक सड़क किनारे या झाड़ियों के पास शार्प शूटरों को ‘बदबस जी-जेन’ कोडवर्ड बताने पर हथियार सौंपे जाते थे।

इसके साथ एडवांस रकम दिए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस नेटवर्क में सोनीपत, बहादुरगढ़, दिल्ली, बरेली और आसपास के जिलों के लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

6 of 8
अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
पानीपत के दो युवक हिरासत में
अंकित हत्याकांड में पुलिस ने पानीपत के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने फरार शूटर सत्यम और आर्यन की मदद की हो सकती है। पूछताछ के बाद ही उनकी वास्तविक भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
अंकित के पिता बोले- पुलिस पर पूरा भरोसा
बंतीखेड़ा गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान और रालोद नेता राजन जावला ने अंकित के पिता सतबीर सिंह से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

सतबीर सिंह ने कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हत्याकांड में फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी और परिवार को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोगी गिरोह से कनेक्शन की जांच के बीच बढ़ी चुनौती
अंकित हत्याकांड की जांच में सामने आया कथित हथियार सप्लाई नेटवर्क पुलिस के लिए जांच का अहम बिंदु बन गया है। हथियारों की सप्लाई, चोरी के वाहनों की व्यवस्था, शूटरों की आवाजाही और विभिन्न राज्यों में फैले संभावित संपर्कों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित की हत्या तक इस नेटवर्क की भूमिका किस स्तर तक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें