काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
बीते साल सावन में भी एक करोड़ से ज्यादा बाबा भक्तों ने काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इस साल सावन के अंतिम सोमवार पर भी बाबा दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। शाम पांच बजे तक करीब छह लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। यह आंकड़ा कोई अंदाजा नहीं है, बल्कि उनके द्वारा हेड काउंटिंग मशीन के गिने हुए सटीक आंकड़े हैं, जो कि प्रशासन ने विश्वनाथ धाम में लगवाया है।