Attacks On Up Police
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरद्वारा कोतवाली में पुलिस अफसरों ने डाला डेरा
उत्तराखंड में पुलिस टीम पर हमले के बाद मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा कोतवाली में दिनभर पुलिस अधिकारी डेरा डाले रहे और पल-पल की सूचना लेते रहे। ठाकुरद्वारा कोतवाली में सुबह से ही डीआईजी, एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपी देहात संदीप कुमार मीणा, एसपी यातायात अशोक कुमार, सीओ कांठ, सीओ कोतवाली, सीओ कटघर, सीओ सिविल लाइंस, प्रभारी निरीक्षक पाकबाड़ा समेत जनपद के अन्य थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। डीआईजी ने अधीनस्थों के साथ यहां बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।