फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल की सुरक्षा और कड़ी: हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में जल्द शुरू होंगी चौकियां, हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट

Sat, 07 Jun 2025 11:31 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए हिंदूपुरा खेड़ा, दीपा सराय चौक और खग्गूपुर में पुलिस चौकियों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। बवाल के दौरान इन इलाकों में पुलिस पर हमला हुआ था और यहां पहले कोई चेकपोस्ट नहीं था। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ये क्षेत्र अतिसंवेदनशील हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का शुभारंभ - फोटो : संवाद

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से सतर्क हुए पुलिस प्रशासन ने हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय चौक जैसे इलाके में भी पुलिस चौकी का निर्माण शुरू कराया है। तेजी से इन पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। जल्द ही यह दोनों पुलिस चौकियां संचालित होंगी। इससे एक ओर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस की निगरानी भी बढ़ जाएगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
बवाल के दौरान इन इलाके में पुलिस पर हमला कर दिया गया था। यह वह इलाका है जहां पुलिस का चेकपोस्ट भी नहीं होता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी जाने से बचते थे। दीपा सराय चौक में पालिका की जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
संभल पुलिस - फोटो : संवाद
लिंटर तक कार्य हो चुका है। इसी तरह हिंदूपुरा खेड़ा में लिंटर डाला गया है। लिंटर खुलने के बाद आगे का निर्माण कार्य कराया जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इन दोनों पुलिस चौकियों को तेजी से तैयार कराया जा रहा है। दोनों ही पुलिस चौकी अतिसंवेदनशील इलाके में हैं। 

4 of 10
संभल हिंसा - फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि यह वह इलाके हैं जहां पुलिस चेकपोस्ट भी नहीं हुआ करता था। कुछ समय पहले दीपा सराय चौक में जो पुलिस चेकपोस्ट बनाया था। उससे निगरानी सही नहीं हो पा रही थी। इसके बाद ही पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

5 of 10
संभल हिंसा - फोटो : संवाद
जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा हो सके और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। वहीं दूसरी ओर खग्गूपुर में भी पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। इस पुलिस चौकी से भी निगरानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

6 of 10
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

रायसत्ती में थाने की प्रक्रिया तेजी से बढ़ रही, मंजूरी के बाद अब बजट मिलने इंतजार
रायसत्ती पुलिस चौकी नखासा थाने में अभी तक शामिल हैं लेकिन अब रायसत्ती पुलिस चौकी थाने के रूप में स्थापित की जाएगी। थाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। अब बजट मिलने पर थाने का निर्माण शुरू होगा। यह थाना भी दीपा सराय, तीमरदास सराय और रायसत्ती के साथ आसपास संवेदनशील इलाके को कवर करेगा।

विज्ञापन

7 of 10
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि थाने का बजट मिलने इंतजार है। इसके बाद थाने का निर्माण शुरू कराया जाएगा। थाना बनने से सुरक्षा शहर की मजबूत होगी। बताया कि अभी तक तीन थाना क्षेत्र में शहर कवर किया जाता है। रायसत्ती थाना बनने के बाद शहर में चार थाने हो जाएंगे।

8 of 10
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद
संभल ईदगाह के नजदीक और क्षेमनाथ मंदिर पर बनेगी पुलिस चौकी 
संभल कोतवाली क्षेत्र के गवां मार्ग पर ईदगाह के नजदीक पुलिस चौकी का निर्माण किया जाना है। इसी तरह शहजादी सराय के नजदीक स्थित क्षेमनाथ पर भी पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा। हालांकि दोनों ही स्थानों पर निर्माण शुरू नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। 

9 of 10
संभल में हिंसा के बाद स्थिति - फोटो : संवाद
जिले में तैनात हैं तीन आईपीएस पहली बार सिटी मजिस्ट्रेट की तैनाती
अतिसंवदेनशील श्रेणी में शामिल संभल की सुरक्षा को लेकर शासन भी गंभीर है। इसके चलते ही जिले में तीन आईपीएस अधिकारी तैनात हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार भाटी और अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा की तैनाती है। इसके अलावा वरिष्ठ पीपीएस की भी तैनाती गई है। आबादी के हिसाब से सामान्य जिला होने के बाद भी अपर पुलिस अधीक्षक के दो पद हैं।

पासिंग आउट परेड: यूपी पुलिस को मिले 34 नए डिप्टी एसपी, सुल्तानपुर के गौरव उपाध्याय सर्वांग सर्वोत्तम, उत्साह की तस्वीरें
विज्ञापन

10 of 10
संभल एसपी कृष्ण कुमार - फोटो : संवाद
जिसमें संभल शहर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कार्यक्षेत्र में शामिल है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रायसत्ती थाने को मंजूरी मिल चुकी है। हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय चौक पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। क्योंकि यह दोनों ही इलाके अतिसंवेदनशील हैं। इन पुलिस चौकियों से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ेगी और निगरानी भी हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें