फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर छोड़ने की आई नौबत : बेटी 16 दिन से लापता, परिजन दूसरे समुदाय के डर से पलायन को मजबूर, मिल रहीं धमकियां

Thu, 15 Sep 2022 08:34 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
विज्ञापन
1 of 6
किशोरी के परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 30 अगस्त को किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज कराने के 17 दिन बाद भी किशोरी को बरामद न करने व आरोपियों द्वारा समझौते के लिए दबाव बनाने पर परिजन बृहस्पतिवार को गांव से पलायन के चल पड़े। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और बमुश्किल परिजनों को रोका। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी ने गांव पहुंच पीड़ित परिवार से वार्ता की और शीघ्र ही किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने गांव से पलायन करने का इरादा छोड़ा।
विज्ञापन

2 of 6
पलायन की खबर पर पुलिस में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे एक गांव से 30 अगस्त को दूसरे समुदाय का युवक एक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। घटना की रिपोर्ट आरोपी युवक के विरुद्ध दर्ज कराई गई। मगर पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया और मामले को लेकर हीला-हवाली करती रही। किशोरी की बरामदगी को लेकर भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की थी। मगर 17 दिन बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी। तो पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को गांव से पालयन करने का निर्णय ले लिया। परिजन टाटा एस वाहन ने घरेलू सामान भरकर उसमें सवार होकर गांव के बाहर तक चले आए।
विज्ञापन

3 of 6
इसी वाहन में सामान रखकर पलायन कर रहा था परिवार - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर अंडर ट्रेनी सीओ दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पालयन कर रहे किशोरी के परिजनों को समझा-बुझाकर बमुश्किल रोका। इसके बाद पुलिस किशोरी के परिजनों को घर पर छोड़कर आई। घटना की जानकारी होने पर एएसपी श्रीशचंद्र भी गांव पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिजनों से कहा कि शीघ्र ही उसकी पुत्री को बरामद कर लिया गया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने गांव से पालयन करने का इरादा फिलहाल टाल दिया गया है। पीड़ित परिवार के घर के बाहर दो सिपाहियों की तैनाती की गई है। ताकि वह अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं करें।

4 of 6
पलायन की खबर पर पुलिस में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

समझौता करने दबाव बना रहा आरोपी पक्ष

पीड़ित परिवार ने बताया कि किशोरी के जाने के बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग रात के समय आते हैं और समझौता करने का दबाव बनाते हैं और फैसला न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हैं। उन्हें अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है क्योंकि आरोपी पक्ष की हैसियत काफी सही है, जबकि पीड़ित पक्ष की हालत दयनीय है। अपने परिवार की इफाजत को लेकर परिजनों ने गांव से पलायन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
पलायन की खबर पर पुलिस में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित पक्ष को एसपी व राज्यमंत्री से नहीं मिला न्याय

किशोरी के ताऊ ने बताया कि घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक सप्ताह बाद पीड़ित पक्ष ने एसपी से मिलकर किशोरी को बरामद कराने की गुहार लगाई थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष राज्यमंत्री गुलाब देवी से मिला था। मगर पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल सका। इससे 17 दिन बाद भी पुलिस किशोरी का सुराग लगाने में असफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पलायन की खबर पर पुलिस में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित पिता पिछले तीन माह से चारपाई पर

एक गांव में किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी का पिता पिछले तीन में माह से चारपाई पर है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले गांव में किसी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद सिर में चोट लगने के कारण वह चारपाई पर पड़ा है। पीड़ित पिता के बड़े भाई ही घटना की पैरवी कर रहे हैं।

किशोरी के परिजनों ने गांव से पलायन नहीं किया है। उनसे वार्ता की गई है। किशोरी को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीश्चंद्र, एएसपी संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें