फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या: सन्नी नशे में है, रास्ते से हटाने का सही मौका! पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, फिर पति को दी खौफनाक मौत

Sat, 23 Sep 2023 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : Amar Ujala
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में भगवानपुर बाईपास के नजदीक चार माह पहले हुए सन्नी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सन्नी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथी से मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी अजय रेलवे में गेटमैन की नौकरी करता है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेसवार्ता में बताया कि गागलहेडी के रविदास मंदिर के पास रहने वाले सन्नी पुत्र जनेश्वर का शव 29 मई को भगवानपुर बाईपास मार्ग पर गांव चौरादेव के समीप विकास कुमार के खेत से बरामद हुआ था। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : Amar Ujala
करीब चार माह बाद गुरुवार को मृतक की पहचान हुई। इस मामले में शुरुआत से ही सन्नी की पत्नी मंजू शक के घेरे में थी। जांच के बाद मंजू से पूछताछ की गई।

 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : Amar Ujala
पूछताछ के बाद उसके प्रेमी सरसावा के गांव झरोली बहलोलपुर निवासी अजय पुत्र रामपाल और उसके दोस्त इसी गांव के स्वराज पुत्र प्रसाद का नाम भी सामने आया।

अजय रेलवे में गेटमैन के पद पर है, जो जगाधरी में तैनात है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया। हत्याकांड में प्रयुक्त आरोपियों की बाइक भी कब्जे में ली है।

4 of 6
सहारनपुर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
शादी के बाद भी था प्रेमी से संपर्क
पूछताछ के दौरान मंजू ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले सन्नी से हुई थी लेकिन हत्यारोपी अजय के साथ शादी से पहले ही उसके प्रेम संबंध थे। मंजू के मामा हत्यारोपी अजय के गांव के ही रहने वाले हैं, जहां शादी से पहले मंजू का आना-जाना था।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : Amar Ujala
मंजू और अजय दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। इसी के चलते परिजनों ने मंजू की शादी सन्नी से कर दी थी।

शादी होने के बाद सन्नी को मंजू के प्रेम संबंधों के बारे में पता चल गया था। इस वजह से अजय का मंजू के घर आना-जाना बंद हो गया था। इसके बाद मंजू और अजय ने मिलकर सन्नी को मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : Amar Ujala
नशे की हालत में घर से ले गए थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, 28 मई को मंजू का फोन अजय के पास आया। उसने बताया कि सन्नी इस समय नशे की हालत में है और उसे रास्ते से हटाने का यही मौका है।

इसके बाद अजय अपने दोस्त स्वराज को लेकर बाइक से मंजू के घर पहुंचा। जहां से मंजू ने नशे की हालत में सन्नी को उनकी बाइक पर बैठा दिया। दोनों बाइक से सन्नी को साथ लेकर भगवानपुर बाईपास मार्ग पर सुनसान जगह में पहुंचे और सन्नी की बेल्ट से ही गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें