फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: दुनिया से लड़कर 14 साल पहले लव मैरिज, मिसाल थी सन्नी-मीनू की जोड़ी; जानें क्यों हैवान बना पति

Wed, 08 Jul 2026 05:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: छुटमलपुर की हरिजन कॉलोनी में सन्नी ने पत्नी मीनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि मीनू झगड़ा करके मायके में रह रही थी। कई बार सन्नी मनाने आया, मगर वह मान नहीं रही थी। 
विज्ञापन
1 of 7
मीनू की फाइल फोटो और वह कमरा जहां हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
ससुराल छोड़कर मायके में रह रही महिला को पति ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से भाग निकला, जिसे पुलिस ने घर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। मृतका के पिता बालकिशन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन

2 of 7
हत्या के बाद एकत्र मोहल्ले के लोग। - फोटो : अमर उजाला
हरिजन कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति के बालकिशन की बेटी मीनू ने 14 साल पहले फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी दूसरी बिरादरी के सन्नी सैनी के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका की बहन दीपा ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मीनू की ससुराल में झगड़ा होने पर वह लोग वहां गए थे। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस भी बुलानी पड़ी थी। इसके बाद मामला शांत होने तक मीनू को लेकर छुटमलपुर आ गए थे। बच्चे वहीं रह गए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
मीनू की हत्या के बाद एकत्र लोग और आई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य काम पर बाहर थे। मीनू घर पर अकेली थी। उसके पास दीपा के दो बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान सन्नी वहां पहुंचा। हाथ में चाकू था। यह देखकर बच्चे पड़ोस में दूसरे मामा के घर बताने गए। परिजन पहुंचे तो मीनू का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। चाकू भी मौके पर पड़ा था। सन्नी मौके से भाग चुका था। 
सूचना पर सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर शव कब्जे में लिया। मृतका के चार बच्चे हैं। पुलिस का दावा है कि सन्नी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है, जबकि चर्चा है कि सन्नी ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया।
 

4 of 7
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
झगड़े के 20 दिन तक पत्नी के लौटने का किया इंतजार, नहीं आने पर की हत्या
मीनू करीब 20 दिन पहले झगड़ा होने के बाद अपने मायके वालों के साथ छुटमलपुर आ गई थी। इस बीच तीन से चार बार सन्नी उसे घर ले जाने के लिए आया, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसी बात से सन्नी क्षुब्ध चल रहा था। 14 साल पहले दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। आसपास के लोग कहते थे कि दोनों ने दुनिया से लड़कर लव मैरिज की और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। दोनों में कितना प्यार है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। पहली बार ऐसा झगड़ा हुआ था कि मीनू मायके आई थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
हत्या के बाद सहमे पड़ोसी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में सन्नी ने बताया कि पत्नी के घर न लौटने पर वह आपा खो बैठा। उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद उसके चार बच्चे बेसहारा हो गए हैं। दंपती के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी रिया 13 साल, उससे छोटी बेटी चारू 11, बेटा अक्षय आठ और सबसे छोटा बेटा छोटू छह साल का है। बच्चे समझ ही नहीं पा रहे हैं कि अचानक से उनके पिता को क्या हो गया जो उन्होंने उनके सिर से मां का साया छीन लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
मीनू की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
मां की हत्या के बाद पिता जेल चला गया। सन्नी के परिवार और ननिहाल की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है। सभी मजदूरी करते हैं। ऐसे में बच्चों की परवरिश कैसे होगी, यह बड़ा सवाल है। मृतका मीनू की बहन दीपा ने बताया कि सन्नी दो दिन पहले भी शाम के समय शराब के नशे में छुटमलपुर घर पर आया था। उस समय उसके पिता ने उसे अंदर नहीं आने दिया था और धमका कर भगा दिया था। इसके बाद वह बुधवार को पूरी तैयारी के साथ आया था। उसे पता था कि घर पर कोई नहीं मिलेगा। ऐसे में वह आसानी से हत्याकांड को अंजाम देकर चला गया। मृतका के भाई अंकित ने बताया कि उसका जीजा सन्नी दो-तीन बार उसकी बहन को लेने आया था लेकिन वह नहीं गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्नी की चाकू मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
छोटे बेटे के साथ रहता है मृतका का पिता
मृतका के पिता बालकिशन अपने छोटे बेटे अंकित के साथ अलग मकान में रहते हैं। बालकिशन एक दुकान पर बोरी सिलने का काम करते हैं। जबकि बालकिशन की पत्नी सीसा देवी फैक्टरी में काम करने जाती है। अंकित भी मजदूरी करता है। अंकित का दूसरा भाई पड़ोस में अलग मकान में अपने परिवार के साथ रहता है।

ये बोले एसपी
लंबे समय से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते पति सन्नी ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
- मयंक पाठक, एसपी देहात

ये भी देखें...
नीला ड्रम हत्याकांड: अंतिम चरण की सुनवाई में सीसीटीवी फुटेज पर सवाल, गिरफ्तारी प्रक्रिया पर बचाव पक्ष का हमला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें