फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: खूब चीखता-चिल्लाता रहा मासूम, पर कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला, मां सदमे में, देखिए तस्वीरें

Fri, 06 Aug 2021 06:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
मासूम का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
अवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर एक मासूम की जान ले ली। इस दौरान मासूम बच्चा चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन, मदद के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, अपने बड़े बेटे की मौत के बाद मां सदमे में हैं।

कुत्तों के झुंड ने मासूम को मार डाला
सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। थाना मिर्जापुर के गांव पाड़ली ग्रंट में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाग में खेल रहे 12 वर्षीय आमिर पुत्र शादाब को नोंच-नोंचकर मार डाला। वहीं बच्चे की मौत से गांव में मातम पसर गया और अन्य बच्चों के परिजनों में दहशत का माहौल है। बताया गया कि आमिर मदरसे में दीनी तालीम हासिल कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
मासूम की मौत के बाद गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala
मासूम को देख रो पड़े ग्रामीण
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों से क्षत-विक्षत शव को छुड़ाया। इस दौरान मासूम का हाल देख ग्रामीण भी रो पड़े। दिल दहला देने वाली यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। 
विज्ञापन

3 of 5
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
पाड़ली ग्रंट गांव के शादाब का 12 वर्षीय पुत्र आमिर बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे खेलते हुए घर से कुछ दूरी पर राव माशूक के बाग में पहुंच गए। यहां कहीं से 20-25 आवारा कुत्तों का झुंड आया और बच्चों पर टूट पड़े। आमिर के साथ खेल रहे अब्दुल्ला, जुबैर, ताबिश, तज्जुमल आदि तो जैसे-तैसे वहां से बचकर भाग निकले, लेकिन आमिर को कुत्तों ने घसीट लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। अन्य बच्चों की सूचना पर आमिर के परिजन ग्रामीणों साथ मौके पर पहुंचे। कुत्ते आमिर के शव को नोंच-नोंचकर खा रहे थे। ग्रामीणों ने शव को छुड़ाया। इसके बाद शव को परिजन उठाकर घर ले गए। 

4 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
आवारा कुत्तों के झुंड का निवाला बने आमिर के परिवार में कोहराम मचा है। क्षत-विक्षत शव को देखकर हर कोई सहम गया। आमिर के पिता शादाब मजदूरी करते हैं। चार भाई-बहनों में आमिर सबसे बड़ा था। आमिर की मां आमरा का रो रोकर बुरा हाल है। आमिर कक्षा दो का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala
वहीं मृत आमिर के चाचा ने बताया कि आज उनकी रिश्तेदारी में शादी है। परिवार के अन्य लोग शादी में जा चुके थे। केवल शादाब का परिवार ही रुका हुआ था। उनको भी शादी में पहुंचना था। बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने भी पीड़ित परिवार के यहां पहुंचकर संवेदना जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें