फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शक ने उजाड़ दिया सिपाही का हंसता खेलता परिवार, पत्नी से बात-बात पर होता था विवाद, पढ़ें सुसाइड की पूरी कहानी

Sun, 13 Mar 2022 12:21 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सिपाही ने शनिवार रात पंखे से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किरणपाल डायल 112 पर तैनात थे और उनकी पत्नी भी यूपी पुलिस में सिपाही है।
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर शहर के मोहल्ला खलासी लाइन में पत्नी के शक किए जाने से आहत एक सिपाही किरणपाल (38) ने शनिवार रात पंखे से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किरणपाल डायल 112 पर तैनात थे और उनकी पत्नी भी यूपी पुलिस में सिपाही है।

किरणपाल मूलरूप से गांव डूंगरपुर मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और खलासी लाइन के मोहल्ला रामपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी अनीता कोतवाली मंडी में कांस्टेबल है। बताया गया कि शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे किरणपाल ड्यूटी से लौटे और पत्नी से विवाद के बाद कमरे में चले गए। बाद में अनीता ने उन्हें फंदे पर लटके देखा और मकान मालिक के परिवार के सदस्यों की मदद से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अनीता किसी बात को लेकर पति पर शक करती थी। शनिवार की देर रात सिपाही किरणपाल जब घर लौटे तो पत्नी से विवाद हुआ और उसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
सिपाही की आत्महत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
शक ने बर्बाद कर दिया हंसता-खेलता परिवार
पति-पत्नी के बीच खड़ी हुई शक की दीवार ने एक हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया। पत्नी के शक करने से आहत सिपाही किरणपाल ने आत्महत्या कर ली। 

4 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सिपाही किरणपाल डायल 112 पर तैनात थे और उनकी पत्नी अनीता भी थाना नई मंडी में तैनात है। इनके दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और एक पुत्री है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना से पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद की वजह भी पत्नी का किरणपाल के चरित्र पर शक करना बताया जा रहा है। किरणपाल मूलरूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के गांव डूंगरपुर का रहने वाले और 2011 बैच का सिपाही थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें