इसी बूथ केंद्र का है मामला।
- फोटो : amar ujala
घायल सपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन सत्तापक्ष के इशारे पर कार्य कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ और मतदान केंद्रों से भी इसी तरह की खबरें मिली हैं।
उधर, चिलकाना के जेजे इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। केंद्र पर मौजूद भाजपा के एजेंटों ने प्रत्याशी मुकेश चौधरी को सूचना दी कि यहां कुछ लोग फर्जी वोट डाल रहे हैं। मौके पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने फर्जी वोटिंग की जानकारी ली और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को हड़काया। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश भारती, एसडीएम अजय कुमार और सीओ अरविंद पुण्डीर मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत किया। वहीं मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।