फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पति की मौत से सदमे में पत्नी, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, देखिए तस्वीरें

Sat, 08 Oct 2022 06:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर जनपद में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में सोमा के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पति कंवरपाल कश्यप की मौत से पत्नी सदमे में है। वहीं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

बता दें कि छुटमलपुर में थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में शुक्रवार को दोपहर में कंवरपाल कश्यप (35) पुत्र सोमा की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। बताया गया कि वह तालाब में मछली पकड़ने गया था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
तालाब। - फोटो : amar ujala
वहीं कई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
तालाब में डूबकर मौत। - फोटो : amar ujala
कंवरपाल को डूबता देख लोगों ने मचाया था शोर
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव के पीपलवाले तालाब में कंवरपाल को डूबते देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक मौके पर लोग इकट्ठा होते और बचाव कार्य शुरू किया जाता वह पानी में समा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

4 of 5
तालाब। - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष प्रमोद रावल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तीन पंपिंग सेट लगवाकर पानी निकलवाने का कार्य शुरू कराया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कंवरपाल की तलाश कराई गई। करीब तीन घंटे बाद तालाब से कंवरपाल को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कंवरपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब
कंवरपाल के परिजनों की आर्थिक हालत बेहद खराब है। वह हलवाई के पास मजदूरी करता था। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी और चार बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। 

एसओ प्रमोद रावल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि जिस तालाब में डूबने से कंवरपाल की मौत हुई है, उसे समुद्रसोख ने अपनी चपेट में ले रखा है। ऐसे में यदि तालाब की सफाई हुई होती तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं प्रधान के मौके पर न पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। हालांकि ग्राम प्रधान साजिद अंसारी का कहना था कि वे हादसे के वक्त बाहर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें