सहारनपुर जनपद में शनिवार को पुलिस ने एक ऐसा काम किया, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। दरअसल, पुलिस की सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई। अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो यह व्यक्ति आत्महत्या कर अपनी जान दे देता।
बता दें कि बेहट के लोदीपुर गांव में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की सूचना पर यूपी-112 पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उससे दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिसकर्मी ने फिल्मी स्टाइल में दरवाजा तोड़कर व्यक्ति की जान बचा ली।