फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बुझ गए तीन घरों के चिराग, ट्रक ने युवक को 50 मीटर तक घसीटा, तड़प-तड़पकर टूट गईं सांसें

Fri, 23 Dec 2022 03:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी के दो अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे हुए। इन दोनों हादसों में तीन घरों के चिराग बुझ गए। जहां सहारनपुर में दो युवकों की जान चली गई तो वहीं मेरठ में एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।



बताया गया कि मृतक युवक ट्रक के नीचे करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान तड़प-तड़पकर उसकी सांसें टूट गईं।     
विज्ञापन

2 of 7
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala
हादसा - 1 
सहारनपुर जनपद के बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात कार-डीसीएम की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक कार में सवार थे। उनके शव कार के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। वहीं परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन

3 of 7
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala
यह हादसा कोतवाली बेहट क्षेत्र में बेहट-कलसिया के बीच वन विभाग की नर्सरी के पास हुआ। गांव बाबैल बुजुर्ग निवासी शाहरुख (18) पुत्र दिलशाद व आरिफ (20) देर रात ताजपुरा गांव में अपने जानकार सादिक के पास पहुंचे और उसकी कार लेकर वहां से चल दिए। 

4 of 7
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि कलसिया से बेहट की तरफ आते समय उनकी कार व सामने से आई डीसीएम की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर उसमें फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही बेहट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शाहरुख व आरिफ को कार से बाहर निकालकर सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
हादसे में घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala
उधर, हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं की और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि मृतकों के परिजनों ने लिख कर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। 
विज्ञापन

हाईवे पर शोभापुर के सामने ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

6 of 7
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
हादसा - 2
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शोभापुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
सरधना थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी 36 वर्षीय राहुल काफी समय से अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा के पावली खुर्द गांव में रह रहा था। परिजनों के अनुसार युवक की शादी परतापुर निवासी सरिता से हुई थी। युवक अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ससुराल जा रहा था। इसी बीच शोभापुर गांव के सामने हरिद्वार की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक हाईवे पर जा गिरा। युवक पीछे से आ रहे ट्रक के बोनेट में फंस गया। जिसके बाद ट्रक युवक को लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे युवक की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।

बताया गया कि राहुल मजदूरी का काम करता था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें