फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गया परिवार: न रही चेहरे की हंसी और न तीन जिंदगियां, पत्नी-बेटियों की मौत से सदमे में पति, हर कोई भावुक

Fri, 23 Jun 2023 03:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

UP: न रही चेहरे की हंसी और न तीन जिंदगियां, पत्नी-बेटियों की मौत से सदमे में पति, मामूली पर उजाड़ लिया परिवार
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने छोटी सी बात से नाराज होकर अपनी और दो बेटियों की जिंदगी ही उजाड़ ली। हालांकि तीसरी बेटी की जान बच गई। वहीं, इस घटना से हर कोई भावुक हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

न रही चेहरे की हंसी और न तीन जिंदगियां
जिन बेटियों को देखकर ममता के चेहरे पर हंसी रहती थी, अब न तो वो हंसी रही और न ही तीन जिंदगियां रहीं। किसी तरह बची तीसरी बेटी से मां का आंचल छीन गया है।
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
सहारनपुर के गंगोह में मोहल्ला टाकान में चचिया सास ने बच्चियों को पीटने से मना किया तो नाराज महिला ने अपनी तीन बेटियों को पानी में जहर मिलाकर पिलाने के बाद स्वयं भी पी लिया। जिला अस्पताल में मां और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
घटना से हर कोई भावुक। - फोटो : अमर उजाला
गंगोह के कस्बा मोहल्ला टाकान निवासी संजू ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार में पत्नी ममता और तीन बेटियां थीं। संजू ने बताया कि बुधवार को बच्चों के खेलने के दौरान बेटियां झगड़ा कर रही थीं, ममता ने उनकी पिटाई कर दी। 

4 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
इस पर पड़ोस में रहने वाली उसकी चाची रोमा ने बच्चों की पिटाई का विरोध करते हुए उसे ऐसा करने से रोका और उसके बाद अपने घर चली गई। यह बात ममता को चुभ गई। 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
संजू ई-रिक्शा लेकर काम पर चला गया और उसका छोटा भाई काका भी मजदूरी पर गया हुआ था। वहीं, दोपहर में करीब दो बजे उसके साले रितिक का फोन आया और उसने ममता और बच्चों के जहर खाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद संजू तुरंत घर पहुंचा और ममता एवं बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर रात आठ बजे उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान ममता, आर्शी (चार वर्ष) और आरू (डेढ़ वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सोना (ढाई वर्ष) की हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस ने तीनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बच्चों की पिटाई का विरोध करने पर विवाहिता ने क्षुब्ध होकर तीनों बेटियों को जहर देकर स्वयं भी जहर खा लिया, जिसमें मां और दो बेटियों की मौत हो गई। तीसरी बेटी ठीक है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें