फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी याकूब पर शिकंजा: मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई, एक लाख का इनामी है आरोपी

Mon, 05 Jun 2023 08:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
कुर्की का नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कई मामलों में फरार चल रहे एक लाख के इनामी खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के मकान पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराकर कुर्की चस्पा किया है।

बता दें कि दो अप्रैल 2022 को तत्कालीन कोतवाली मिर्जापुर इंस्पेक्टर अजय श्रोतीया द्वारा लोगों को डरा धमकाकर संपत्ति इकट्ठा करने, अवैध धन वसूली सहित अन्य कई मुकदमों को आधार बनाकर धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा हाजी इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
कुर्की का नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसकी विवेचना बेहट कोतवाली प्रभारी बृजेश पांडे द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सीओ रुचि गुप्ता, कोतवाली मिर्जापुर प्रभारी नरेश कुमार, कोतवाली प्रभारी बृजेश पांडे, बादशाही बाग चौकी इंचार्ज असगर अली ने फोर्स के साथ हाजी इकबाल के मिर्जापुर आवास पर पहुंचकर ढोल बजाकर मुनादी कराते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किया।

4 of 6
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कहा कि यदि हाजी इकबाल एक माह के भीतर न्यायालय में पेश नहीं हुआ तो एक माह के बाद अदालत के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व भी पुलिस कई नोटिस हाजी इकबाल की कोठी पर चस्पा कर चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाजी इकबाल पर दर्ज हैं 35 से अधिक मामले
खनन माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के खिलाफ दुष्कर्म, अवैध खनन, जानलेवा हमला, जमीन कब्जाने सहित कई आरोपों में 35 से भी अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित चल रहा है। उसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महमूद अली - फोटो : amar ujala
पुलिस इन मामलों में शामिल हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और चार बेटों जावेद, वाजिद, अलीशान व अफजाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महमूद अली चित्रकूट जेल में है। जबकि चारों बेटे सहारनपुर जिला कारागार में बंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें