फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मौत: चार जिंदगियों पर भारी पड़ा ओवरटेक, चंद मिनटों में उजड़ गई दुनिया, खौफनाक मंजर देख सहम उठे अफसर

Tue, 18 Jul 2023 03:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दर्दनाक मौत: चार जिंदगियों पर भारी पड़ा ओवरटेक, चंद मिनटों में उजड़ गई दुनिया, खौफनाक मंजर देख सहम उठे अफसर
विज्ञापन
1 of 6
जिंदा जले चार लोग। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में अंबाला-देहरादून हाईवे पर एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद चंद मिनटों में ही कार पूरी तरह जल गई और कार में सवार चारों लोगों की जलकर मौत हो गई। 

ओवरटेक के चक्कर में उजड़ गईं चार जिंदगियां
बताया गया कि एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में चार जिंदगियां उजड़ गईं। ये चारों लोग रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन किसी ने यह सोचा भी नहीं होगा कि इनकी भी रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : जिंदा जले चार बुजुर्ग: अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे चारों, आग की लपटों में दब गईं चीखें, पसरा मातम
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
दोनों के परिवारों में मचा कोहराम
बताया गया कि कार में दो परिवार के दो दंपती सवार थे। दोनों दंपतियों की मौत की सूचना पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया और वे सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सहारनपुर में जिंदा जलकर चार लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
बाहर निकलने का नहीं मिला मौका
बताया गया कि टक्कर लगने के बाद कार में इतनी भीषण आग लगी कि उन्हें कार से बाहर निकलने तक का मौका भी नहीं मिला। चंद मिनटों में चारों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के भी खौफनाक मंजर देख होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुला लिया।

4 of 6
जिंदा जले चार लोग। - फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद चारों के शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इनकी हुई हादसे में मौत
मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55) और गीता जिंदल (50) शामिल हैं। हादसे में मरने वाले सभी लोग वसंत विहार ज्वालापुर, जिला हरिद्वार के निवासी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है जो जबलपुर से आ रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों परिवार के दोनों दंपती जगाधरी यमुनानगर में रिश्तेदारी में हुई एक रिश्तेदार की मौत की खबर पाकर वहां जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें